{"_id":"6429379364d6799d6006601e","slug":"saptahik-mithun-rashifal-03-09-april-weekly-gemini-horoscope-in-hindi-2023-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gemini Weekly Horoscope (03-09 April): जानें कैसा रहेगा मिथुन राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Gemini Weekly Horoscope (03-09 April): जानें कैसा रहेगा मिथुन राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 02 Apr 2023 01:41 PM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 02 Apr 2023 01:41 PM IST
सार
इस सप्ताह आपको घर और कार्यक्षेत्र से जुड़ी जिम्मेदारियों को निभाने के लिए अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
Gemini Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मिथुन
विज्ञापन
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह के लिए यह सप्ताह थोड़ा ज्यादा ही भाग-दौड़ भरा रह सकता है। इस सप्ताह आपको घर और कार्यक्षेत्र से जुड़ी जिम्मेदारियों को निभाने के लिए अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास करना पड़ सकता है। सप्ताह की शुरुआत में जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों को सुलझाने के लिए कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। ऐसे किसी भी मामले को बजाय कोर्ट-कचहरी के बाहर आपसी बातचीत से सुलझाना ज्यादा बेहतर रहेगा। कारोबार से जुड़े लोगों को अपने कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को सप्ताह के उत्तरार्ध में अपने कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सतर्क रहने की बहुत जरूरत रहेगी क्योंकि वे आपके बने -बनाए कार्य में अड़ंगे डालने या फिर आपकी छवि को खराब करने का षडयंत्र रच सकते हैं। इस दौरान आपको अपनी सेहत और खान-पान पर भी ध्यान देने की जरूरत रहेगी। प्रेम संबंध की दृष्टि से समय अनुकूल रहने वाला है। कठिन समय में आपका लव पार्टनर आपका संबल बनेगा। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पूजा और नारायण कवच का पाठ करें। गुरुवार के दिन केले की विशेष रूप से पूजा करें।