फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik mesh Rashifal 7 to 13 October 2024 Know Aries Weekly Horoscope In hindi

Aries Weekly Horoscope (7 to 13 October): जानें कैसा रहेगा मेष राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 06 Oct 2024 06:11 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Sun, 06 Oct 2024 06:11 PM IST
सार

Aries Weekly Horoscope: मेष राशि के जातकों के लिए यदि सप्ताह के उत्तरार्ध का कुछ समय यदि छोड़ दिया जाए तो पूरा हफ्ता अनुकूल रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत किसी शुभ समाचार की प्राप्ति से होगी।

विज्ञापन
Saptahik mesh Rashifal 7 to 13 October 2024 Know Aries Weekly Horoscope In hindi
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेष

विज्ञापन

मेष राशि के जातकों के लिए यदि सप्ताह के उत्तरार्ध का कुछ समय यदि छोड़ दिया जाए तो पूरा हफ्ता अनुकूल रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत किसी शुभ समाचार की प्राप्ति से होगी। यदि आप परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे हैं या फिर आप अपना करियर या कारोबार विदेश में चाहते हैं तो आपकी राह में आ रही बाधाएं स्वत: दूर होती नजर आएंगी और इस दिशा में किये जा रहे सारे प्रयास सफल होंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह सप्ताह पूरी तरह से अनुकूल रहने वाला है। आपके सोचे हुए कार्य इस सप्ताह समय से पूरे होंगे और कार्यक्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी कार्य विशेष को लेकर अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। हालांकि आपको आपकी परिश्रम का पूरा फल प्राप्त होगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों को मनचाहा लाभ होगा।

सप्ताह के मध्य में कारोबार में विस्तार अथवा बदलाव की योजना फलीभूत हो सकती है। इस दौरान सत्ता पक्ष से जुड़े कार्य संपन्न होंगे। आपको यश के साथ लाभ भी मिल सकता है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल है। परिवार में एकता और सामंजस्य बना रहेगा। लव लाइफ में अनुकूलता बनी रहेगी। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में मौसमी बीमारी से बचें। 

विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में गुड़ और चना चढ़ाकर चालीसा का सात बार पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed