फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Mesh Rashifal 30 May To 05 June 2022 weekly Aries Horoscope in Hindi

Aries Weekly Horoscope (30 May To 05 June 2022) : जानें कैसा रहेगा मेष राशि के लिए यह सप्ताह?

Mon, 30 May 2022 12:37 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 30 May 2022 12:37 AM IST
सार

यह समय कामकाजी महिलाओं के लिए थोड़ा ज्यादा चुनौती भरा रह सकता है। उन्हें घर और आफिस के बीच तालमेल बिठाने में थोड़ी मुश्किलें आ सकती हैं।

विज्ञापन
Saptahik Mesh Rashifal 30 May To 05 June 2022 weekly Aries Horoscope in Hindi
Aries Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेष 

विज्ञापन

मेष राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत कामकाज में कुछेक अड़चन लिए और परिवार में अनबन के साथ हो सकती है। इस दौरान आपको किसी बात को तूल देने से बचना चाहिए और कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत रहेगी। यह समय कामकाजी महिलाओं के लिए थोड़ा ज्यादा चुनौती भरा रह सकता है। उन्हें घर और आफिस के बीच तालमेल बिठाने में थोड़ी मुश्किलें आ सकती हैं। छात्रों का मन उचट सकता है। सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले सप्ताह का उत्तरार्ध बेहतर साबित होगा। इष्ट-मित्र और शुभचिंतक की मदद से अटके कार्य पूरे होंगे। इस दौरान व्यवसाय के सिलसिले में की गई यात्रा सुखद एवं कारोबार को आगे बढ़ाने वाली साबित होगी। यह समय नौकरीपेशा लोगों के लिए अनुकूल साबित होगा। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों का पूर्ण सहयोग मिलेा। इस दौरान सुख-सुविधा से जुड़ी वस्तुओं का क्रय संभव है। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। लव पार्टनर के साथ आपसी विश्वास बढ़ेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। घर-परिवार से जुड़े फैसले को लेते समय पिता का विशेष सहयोग प्राप्त होगा। 

उपाय : प्रतिदिन विधि-विधान से हनुमान जी की साधना-आराधना करें। मंगलवार के दिन भूमिपुत्र मंगल देवता की विशेष पूजा और उनके मंत्र 'ॐ अं अंगारकाय नमः' का जप करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed