फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Mesh Rashifal 25 Sept- 01 Oct weekly Aries Horoscope in Hindi

Aries Weekly Horoscope (25 Sept- 01 Oct) : जानें कैसा रहेगा मेष राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 24 Sep 2023 02:29 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 24 Sep 2023 02:29 PM IST
सार

मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह किसी के सामने ऐसा सच कहने से बचना चाहिए जो दूसरों को बुरा लगे। यदि आप लोगों के साथ बात-व्यवहार करते समय इस बात का ध्यान नहीं रखते हैं तो किसी व्यक्ति विशेष के साथ वर्षों से बने संबंध में दरार पड़ सकती है।

विज्ञापन
Saptahik Mesh Rashifal 25 Sept- 01 Oct weekly Aries Horoscope in Hindi
Aries Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेष 

विज्ञापन

मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह किसी के सामने ऐसा सच कहने से बचना चाहिए जो दूसरों को बुरा लगे। यदि आप लोगों के साथ बात-व्यवहार करते समय इस बात का ध्यान नहीं रखते हैं तो किसी व्यक्ति विशेष के साथ वर्षों से बने संबंध में दरार पड़ सकती है। सिर्फ इतना ही नहीं आपके बनते काम भी बिगड़ सकते हैं। मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह न सिर्फ अपने संबंधों का बल्कि अपनी सेहत का भी ख्याल रखना चाहिए। सप्ताह के मध्य में आप मौसमी बीमारी के शिकार हो सकते हैं या फिर कोई पुराना रोग उभर कर आपको शारीरिक एवं मानसिक कष्ट दे सकता है। यदि आप इस संबंध में भी जरा भी लापरवाही करते हैं तो आपको अस्पताल के चक्कर काटने पड़ सकते हैं। करियर-कारोबार में कोई भी बड़ा निर्णय असमंजस की स्थिति में लेने से बचें। विशेष रूप से यदि आप नौकरी में बदलाव या कारोबार में विस्तार आदि की सोच रहे हैं तो अपने शुभचिंतकों या फिर विशेषज्ञों की राय लेना बिल्कुल न भूलें। सप्ताह के उत्तरार्ध में धार्मिक-मांगलिक आयोजनों में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। इस दौरान किसी तीर्थ स्थल की यात्रा का सौभाग्य भी प्राप्त हो सकता है। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके अनुकूल रहने वाला है लेकिन उतावलेपन या फिर लव पार्टनर की अनदेखी से बचें। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की लाल रंग के पुष्प और रोली अर्पित करके दुर्गाष्टकम् का पाठ करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed