{"_id":"6534d94127283ed66606f7b6","slug":"saptahik-mesh-rashifal-23-29-oct-weekly-aries-horoscope-in-hindi-2023-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aries Weekly Horoscope (23-29 Oct) : जानें कैसा रहेगा मेष राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Aries Weekly Horoscope (23-29 Oct) : जानें कैसा रहेगा मेष राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 22 Oct 2023 02:40 PM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 22 Oct 2023 02:40 PM IST
सार
मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने सोचे हुए कार्यों को पूरा करने तथा अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिये ज्यादा ही भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है। इस सप्ताह आपको भाग्य की बजाय कर्म पर ज्यादा विश्वास करते हुए कड़ी मेहनत करनी होगी।
विज्ञापन
Aries Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेष
विज्ञापन
मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने सोचे हुए कार्यों को पूरा करने तथा अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिये ज्यादा ही भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है। इस सप्ताह आपको भाग्य की बजाय कर्म पर ज्यादा विश्वास करते हुए कड़ी मेहनत करनी होगी। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को आलस्य से बचना होगा अन्यथा अपेक्षित परिणाम की प्राप्ति नहीं संभव हो पाएगी। सप्ताह के मध्य में आप परिवार की किसी समस्या को लेकर मानसिक तनाव से गुजरेंगे। इस दौरान आपके घर का कोई बुजुर्ग सदस्य बीमार रह सकता है।
आपको अचानक से भूमि-भवन के विवाद भी झेलने पड़ सकते हैं। ऐसे मसलों को कोर्ट-कचहरी ले जाने की बजाय आपसी बातचीत के माध्यम से सुलझाना बेहतर रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को उत्तरार्ध में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। इस दौरान आपको अपने काम में लापरवाही से बचना होगा अन्यथा गलतियों के लिए बॉस से डांट पड़ सकती है। मेष राशि को अपने प्रेम संबंध को बेहतर बनाए रखने के लि हास-परिहास करते समय दूसरों की मर्यादा का ख्याल रखने की जरूरत रहेगी। सुखी दांपत्य जीवन के लिए जीवनसाथी की भावनाओं की कद्र करें।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन उगते हुए सूर्य देवता को अर्घ्य दें और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।