Aries Weekly Horoscope (19 to 25 August): जानें कैसा रहेगा मेष राशि के लिए यह सप्ताह
Aries Weekly Horoscope: मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह कभी खुशी कभी गम लिए रहने वाला है। इस सप्ताह आपको निजी जीवन से लेकर करियर-कारोबार तक में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह कभी खुशी कभी गम लिए रहने वाला है। इस सप्ताह आपको निजी जीवन से लेकर करियर-कारोबार तक में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। हालांकि सप्ताह की शुरुआत सामान्य रहने वाली है। इस दौरान व्यक्तिगत और पेशेवर रूप से खुद को मजबूत पाएंगे। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा। घर-परिवार में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। सप्ताह के मध्य में आपको करियर-कारोबार में कुछ अप्रत्याशित बदलाव को झेलना पड़ सकता है। इस दौरान नौकरीपेशा लोगों के सिर पर अचानक से अतिरिक्त जिम्मेदारी का बोझ आ सकता है। जिसे पूरा करने के लिए आपको अधिक समय और ऊर्जा खर्च करने की आवश्यकता रहेगी।
यदि आप व्यवसायी हैं तो आपको इस दौरान धन का लेनदेन सावधानी के साथ करना होगा अन्यथा आर्थिक नुकसान हो सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको न सिर्फ कारोबार बल्कि अपने निजी जीवन में बैलेंस बनाकर चलना होगा, अन्यथा आपके कारोबारी एवं आत्मीय रिश्ते बिगड़ सकते हैं। लोगों के साथ बात-व्यवहार करते समय खूब सावधानी बरतें और किसी का उपहास भूलकर भी न करें। यदि भूमि-भवन अथवा पैतृक संपत्ति को लेकर स्वजनों के साथ विवाद चल रहा है तो उसे बजाय कोर्ट-कचहरी ले जाने के संवाद से दूर करने का प्रयास करें। प्रेम संबंध को मजबूत बनाने के लिए लव पार्टनर की फीलिंग्स की कद्र करें। सेहत सामान्य रहेगी।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में बजरंग बाण का पाठ करें।