Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik mesh Rashifal 18 to 24 November 2024 Know Aries Weekly Horoscope In hindi

Aries Weekly Horoscope ( 18 to 24 November ): जानें कैसा रहेगा मेष राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 17 Nov 2024 05:14 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Sun, 17 Nov 2024 05:14 PM IST
सार

Aries Weekly Horoscope: मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य लिए हुए है। इस सप्ताह आपको आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। 

विज्ञापन
Saptahik mesh Rashifal 18 to 24 November 2024 Know Aries Weekly Horoscope In hindi
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेष 

विज्ञापन

मेष राशि के जातक इस सप्ताह यदि किसी चीज को समर्पित भाव से करते हैं तो उन्हें उसमें निश्चित रूप से मनचाही सफलता मिल सकती है। ऐसे में इस सप्ताह आपको हर चीज को पूरी लगन के साथ करने का प्रयास करना चाहिए। यदि आप इस सप्ताह कोई बड़ा निर्णय लेना चाहते हैं तो अपने एक बार अपने शुभचिंतकों से भी सलाह लेना न भूलें। सप्ताह के उत्तरार्ध में नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अपनी प्रतिष्ठा और कद को बढ़ाने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। इस दौरान सीनियर आपको कोई अहम जिम्मेदारी सौंप सकते हैं, जिसे अच्छी तरह से निभाकर आप अपनी योग्यता को साबित करने में कामयाब हो सकते हैं। 


यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो धन का लेनदेन करते समय सावधानी बरतें और जोखिम भरे सौदे को करने से बचें। इस सप्ताह अपने कागजी काम समय पर पूरे करें अन्यथा बेवजह की परेशानी झेलनी पड़ सकती है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। लव लाइफ और मैरिड लाइफ को बेहतर बनाए रखने के लिए अपनी बात पार्टनर पर थोपने की बजाए उसकी भावनाओं और अपेक्षाओं को समझने का प्रयास करें। 
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर जल चढ़ाकर शिवाष्टकं का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed