{"_id":"64b3994f094e4445da059d36","slug":"saptahik-mesh-rashifal-17-23-july-weekly-aries-horoscope-in-hindi-2023-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aries Weekly Horoscope (17-23 July) : जानें कैसा रहेगा मेष राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Aries Weekly Horoscope (17-23 July) : जानें कैसा रहेगा मेष राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 16 Jul 2023 01:31 PM IST
आशिकी पटेल
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 16 Jul 2023 01:31 PM IST
सार
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह जीवन में प्रगति देने वाला साबित होगा। इस सप्ताह आपका हर तरफ प्रभाव और मान-सम्मान बढ़ता नजर आएगा।
विज्ञापन
Aries Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेष राशि
विज्ञापन
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह जीवन में प्रगति देने वाला साबित होगा। इस सप्ताह आपका हर तरफ प्रभाव और मान-सम्मान बढ़ता नजर आएगा। कार्यक्षेत्र में आपको अहम जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती है। सप्ताह की शुरुआत में ही करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा के दौरान प्रभावी लोगों से मुलाकात के योग बनेंगे, जिनकी मदद से आप भविष्य में बड़ा लाभ प्राप्त करने में कामयाब होंगे। इस दौरान आप अपने कारोबार को विस्तार देने की योजना पर काम कर सकते हैं। हालांकि ऐसा करते समय आपको व्यावसायिक कौशल से काम करना होगा और धन निवेश करते समय अपने शुभचिंतकों से सलाह लेना उचित रहेगा।
सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको सत्ता-सरकार से सहयोग मिलता हुआ नजर आएगा। आपके अटके काम पूरे होंगे। इस दौरान आपको अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों की आय के भी अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। सेहत की दृष्टि से आपको इस सप्ताह मौसमी बीमारी से बचते हुए खान-पान का विशेष ख्याल रखना होगा।
विज्ञापन
सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी तीर्थ दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हो सकता है। प्रेम प्रसंग में अनुकूलता बनी रहेगी। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को शुभ समाचार की प्राप्ति संभव है।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव को शहद अर्पित करके शिव सहस्त्रनाम का पाठ करें।