फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Meen Rashifal 9 to 15 september 2024 weekly Pisces Horoscope in Hindi

Pisces Weekly Horoscope (9 से 15 सितंबर): जानें कैसा रहेगा मीन राशि के लिए यह सप्ताह ?

Mon, 09 Sep 2024 09:23 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता सिंह Updated Mon, 09 Sep 2024 09:23 AM IST
सार

Saptahik Meen Rashifal:  सरकारी नौकरी वालों को मनचाहा पद मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके वरिष्ठ आपके कामकाज की प्रशंसा करेंगे। जिससे आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

विज्ञापन
Saptahik Meen Rashifal 9 to 15 september 2024 weekly Pisces Horoscope in Hindi
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

विस्तार

मीन राशि

विज्ञापन

मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह के अंत तक जीवन से जुड़ी बड़ी समस्याओं का समाधान मिल सकता है। इस सप्ताह आपके द्वारा किये गये परिश्रम और प्रयास का पूरा फल मिलता हुआ नजर आएगा। सप्ताह की शुरुआत में किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से भूमि-भवन से जुड़ा विवाद अप्रत्याशित रूप से दूर हो सकता है। यदि आप उच्च शिक्षा अथवा विदेश में करियर-कारोबार के लिए प्रयासरत हैं तो आपको सप्ताह के उत्तरार्ध तक इससे जुड़ी अड़चनें दूर होंगी और इससे संबंधित शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। सरकारी नौकरी वालों को मनचाहा पद मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके वरिष्ठ आपके कामकाज की प्रशंसा करेंगे। जिससे आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।


इस सप्ताह के मध्य में आपका नये लोगों के साथ मेल-जोल लाभदायी साबित होगा। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल है। यदि आपका अपने किसी मित्र या रिश्तेदार के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव चल रहा था तो इस सप्ताह सारी गलतफहमियां दूर हो जाएंगी और आपके संबंध पूर्ववत मधुर बन जाएंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी धार्मिक अथवा मांगलिक कार्य में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पूजा में नारायण कवच का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed