{"_id":"65226a3fe1faf5b3890f86d4","slug":"saptahik-meen-rashifal-9-15-oct-weekly-pisces-horoscope-in-hindi-2023-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pisces Weekly Horoscope (9-15 Oct): जानें कैसा रहेगा मीन राशि के लिए यह सप्ताह?","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Pisces Weekly Horoscope (9-15 Oct): जानें कैसा रहेगा मीन राशि के लिए यह सप्ताह?
Sun, 08 Oct 2023 02:11 PM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 08 Oct 2023 02:11 PM IST
सार
मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी वाणी और व्यवहार पर बहुत ज्यादा नियंत्रण करने की आवश्यकता रहेगी क्योंकि आपकी बात से ही आपके काम बनेंगे और बिगड़ेंगे।
विज्ञापन
Pisces Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मीन
विज्ञापन
मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी वाणी और व्यवहार पर बहुत ज्यादा नियंत्रण करने की आवश्यकता रहेगी क्योंकि आपकी बात से ही आपके काम बनेंगे और बिगड़ेंगे। ऐसे में किसी के साथ सोच-समझकर बात करें। नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्यक्षेत्र में किसी के साथ लूज टॉक करने से बाज आना चाहिए अन्यथा आपको अपमानित होना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में अपने सहयोगियों के साथ विनम्रता से पेश आएं और लोगों के साथ मिलजुल कर काम करें। यदि आप रोजी-रोजगार की तलाश में हैं या फिर आप कोई नया रोजगार शुरू करना चाह रहे हैं तो आपको इसके लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। चूंकि वर्तमान में समय आपके पक्ष में नहीं हैं इसलिए आपको इस दौरान किसी भी प्रकार का जोखिमपूर्ण कार्य नहीं करना चाहिए। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है।
सप्ताह के मध्य में अचानक से अनचाहे खर्च आ जाने के कारण आपका बजट थोड़ा गड़बड़ा सकता है। इस दौरान भूलकर भी नियम-कानून का उल्लंघन न करें अन्यथा बेवजह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती है। यदि आप किसी चीज को लेकर निर्णय लेने में खुद को असमंजस में पा रहे हों तो उसे बाद के लिए टालना बेहतर रहेगा। कठिन समय में आपका लव पार्टनर आपका संबल एवं मददगार साबित होगा। खान-पान और अपनी सेहत का खूब ख्याल रखें।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पूजा में नारायण कवच का पाठ करें।