{"_id":"62936f0a2a1d9b33aa54a817","slug":"saptahik-meen-rashifal-30-may-to-05-june-2022-weekly-pisces-horoscope-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pisces Weekly Horoscope (30 May To 05 June 2022): जानें कैसा रहेगा मीन राशि के लिए यह सप्ताह?","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Pisces Weekly Horoscope (30 May To 05 June 2022): जानें कैसा रहेगा मीन राशि के लिए यह सप्ताह?
Mon, 30 May 2022 12:27 AM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Mon, 30 May 2022 12:27 AM IST
सार
मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सफलता लिए हुए है। सप्ताह की शुरुआत में किसी शुभ सूचना से घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। इस दौरान आपको अटके हुए कार्य पूरे होते हुए नजर आएंगे।
विज्ञापन
Pisces Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मीन
विज्ञापन
मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सफलता लिए हुए है। सप्ताह की शुरुआत में किसी शुभ सूचना से घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। इस दौरान आपको अटके हुए कार्य पूरे होते हुए नजर आएंगे। परिवार के सदस्यों के बीच परस्पर सहयोग में वृद्धि होगी, जिससे समस्याओं को सुलझाने में सहयोग मिलेगा। भूमि-भवन से जुड़े विवाद कोर्ट-कचहरी के बाहर निबट जाने पर आप राहत की सांस लेंगे। नौकरीपेशा वर्ग के लिए यह समय अनुकूल और शुभ फल प्रदान करने वाला बना हुआ है। इस दौरान आपको मनचाही जगह पर तबादला अथवा मनचाहा ट्रांस्फर मिल सकता है। मनचाही सफलता और कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलने से आपका उत्साह एवं पराक्रम बढ़ा-चढ़ा रहेगा। आप अपने कार्य को आगे बढ़कर समय पर निबटाने में सफल होंगे। व्यवसाय में अपेक्षा के अनुरूप लाभ होगा तो वहीं नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत भी बनेंगे। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। लव पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पीले पुष्प और प्रसाद में तुलसी चढ़ाकर पूजा और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।