Pisces Weekly Horoscope (29 July To 04 August): जानें कैसा रहेगा मीन राशि के लिए यह सप्ताह ?
Saptahik Meen Rashifal: मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मध्यम फलदायी रहने वाला है। इस सप्ताह आपको अपने करियर और कारोबार में विशेष ध्यान देने की आवश्यकता हेगी। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों से सतर्क रहने की आवश्यकता है
विस्तार
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मध्यम फलदायी रहने वाला है। इस सप्ताह आपको अपने करियर और कारोबार में विशेष ध्यान देने की आवश्यकता हेगी। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों से सतर्क रहने की आवश्यकता है क्योंकि वे आपके काम में अड़ंगे डालने अथवा आपको अपमानित करने की साजिश रच सकते हैं। सप्ताह की शुरुआत में आपके सामने कुछ बड़े खर्च सामने आ सकते हैं, जिसके चलते आपका बजट गड़बड़ा सकता है। मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह वाहन चलाते समय तथा यात्रा करते समय खूब सावधान रहने की आवश्यकता रहेगी। विदेश में करियर या कारोबार के लिए प्रयासरत लोगों को शुभ समाचार की प्राप्ति के लिए अभी और इंतजार करना पड़ सकता है। सप्ताह के मध्य में आपको मौसमी बीमारी के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान अपनी जीवनशैली संतुलित रखें और खानपान पर विशेष ध्यान दें।
सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको नियम-कानून तोड़ने से बचना चाहिए अन्यथा आपको आर्थिक हानि के साथ अपमान भी झेलना पड़ सकता है। इस दौरान घरेलू चिंताओं को लेकर आपका मन चिंतित रह सकता है। हालांकि कठिन समय में आपके मित्रगण एवं शुभचिंतक काफी मददगार साबित होंगे। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह दूसरों के साथ अच्छा व्यवहार और वाणी में नम्रता बनाए रखने की आवश्यकता रहेगी। मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह अनावश्यक वाद-विवाद से बचने की आवश्यकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में ससुराल पक्ष के साथ किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है।
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की बेलपत्र अथवा शमीपत्र चढ़ाकर पूजा एवं शिवमहिम्नस्तोत्र का पाठ करें।