{"_id":"65100902a696e8a4b703a153","slug":"saptahik-meen-rashifal-25-sept-01-oct-weekly-pisces-horoscope-in-hindi-2023-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pisces Weekly Horoscope (25 Sept- 01 Oct): जानें कैसा रहेगा मीन राशि के लिए यह सप्ताह?","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Pisces Weekly Horoscope (25 Sept- 01 Oct): जानें कैसा रहेगा मीन राशि के लिए यह सप्ताह?
Sun, 24 Sep 2023 04:28 PM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 24 Sep 2023 04:28 PM IST
सार
इस सप्ताह आपका कोई बड़ा सपना पूरा हो सकता है, जिसके चलते आपके घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। यदि आप अपने रोजी-रोजगार को लेकर भटकर रहे थे तो आपकी यह चिंता इस सप्ताह दूर हो सकती है और आपको किसी जगह से बहुत अच्छा आफर आ सकता है।
विज्ञापन
Pisces Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मीन
विज्ञापन
मीन राशि वालों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य को लिए हुए है। इस सप्ताह आपका कोई बड़ा सपना पूरा हो सकता है, जिसके चलते आपके घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। यदि आप अपने रोजी-रोजगार को लेकर भटकर रहे थे तो आपकी यह चिंता इस सप्ताह दूर हो सकती है और आपको किसी जगह से बहुत अच्छा आफर आ सकता है। वहीं पहले से नौकरी कर रहे लोगों की साख कार्यस्थल पर बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में उन्हें अपने सीनियर और जूनियर दोनों का सहयोग और समर्थन हासिल रहेगा। नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। संचित धन में वृद्धि होगी। यदि किसी योजना या फिर मार्केट में आपका पैसा फंसा हुआ है तो वह अप्रत्याशित रूप से निकल आएगा। सप्ताह के मध्य में किसी मित्र या शुभचिंतक की मदद से भूमि-भवन के क्रय-विक्रय का सपना पूरा हो सकता है। इस सौदे से आपको खासा लाभ होने की संभावना बनेगी। इस दौरान आप अपने परिवार को सुख-सुविधा से जुड़ी कोई बड़ी चीज क्रय करके दे सकते हैं। बहुप्रतीक्षित चीज की प्राप्ति से परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। जो लोग समाजसेवा या राजनीति से जुड़े हुए हैं वे इस सप्ताह अपनी छवि को बेहतर बनाने और लोगों का आत्मविश्वास जीतने का प्रयास करते हुए नजर आएंगे। ऐसे लोगों को समाज में किसी विशेष पुरुस्कार या पद से नवाजा जा सकता है। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। लव पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे। जीवनसाथी के संग किसी तीर्थ यात्रा पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है।
उपाय: प्रतिदिन श्री गणेश जी की पूजा एवं गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।