फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Meen Rashifal 22 To 28 July 2024 weekly Pisces Horoscope in Hindi

Pisces Weekly Horoscope (22 To 28 July): जानें कैसा रहेगा मीन राशि के लिए यह सप्ताह ?

Sun, 21 Jul 2024 05:39 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Sun, 21 Jul 2024 05:39 PM IST
सार

Saptahik Meen Rashifal: मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। इस सप्ताह आपको बेहद सधे हुए कदमों के साथ आगे बढ़ने की आवश्यकता रहेगी। 

विज्ञापन
Saptahik Meen Rashifal 22 To 28 July 2024 weekly Pisces Horoscope in Hindi
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

विस्तार

मीन राशि 

विज्ञापन

मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। इस सप्ताह आपको बेहद सधे हुए कदमों के साथ आगे बढ़ने की आवश्यकता रहेगी। यदि आप करियर और कारोबार को लेकर कोई बड़ा फैसला लेने की सोच रहे हैं तो आपको ऐसा करने से पहले दस बार जरूर सोच लेना चाहिए तथा कोई भी कदम उठाने से पहले अपने शुभचिंतकों की सलाह लाभप्रद रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में आपको छोटे-छोटे कार्यों के लिए अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। इस दौरान आपके कार्यों में रुकावटें आ सकती हैं। सप्ताह के मध्य में भौतिक सुख में कमी आ सकती है। इस दौरान स्वजनों से अपेक्षित सहयोग न मिल पाने के कारण आपका मन खिन्न रहेगा। मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह किसी भी कार्य में शॉर्टकट अपनाने और नियम-कानून को तोड़ने से बचने की आवश्यकता है अन्यथा धन के साथ मानहानि होने की आशंका बनी रहेगी।


सप्ताह के उत्तरार्ध में करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे। इस दौरान वाहन सावधानी के साथ चलाएं। मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह दूसरों की मदद करते समय अपने आवश्यक कार्य की उपेक्षा करने से बचना होगा अन्यथा बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है। रिश्ते-नाते को मजबूत बनाने के लिए स्वजनों की छोटी-मोटी बातों को तूल न दें और उनकी भावनाओं का सम्मान करें। कठिन समय में आपका लव अथवा लाइफ पार्टनर काफी मददगार साबित होगा। 
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन भगवान शिवलिंग पर जल और बेलपत्र चढ़ाकर रुद्राष्टकं का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed