फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Meen Rashifal 20-26 Nov weekly Pisces Horoscope in Hindi

Pisces Weekly Horoscope (20-26 Nov): जानें कैसा रहेगा मीन राशि के लिए यह सप्ताह?

Sun, 19 Nov 2023 09:54 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 19 Nov 2023 09:54 AM IST
सार

यदि आप बीते कुछ समय से किसी रोग या बीमारी के चलते शारीरिक एवं मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे तो आपको इस सप्ताह उसमें काफी सुधार देखने को मिलेगा।

विज्ञापन
Saptahik Meen Rashifal 20-26 Nov weekly Pisces Horoscope in Hindi
Pisces Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मीन 

विज्ञापन

मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बीते हफ्ते के मुकाबले कहीं ज्यादा शुभ और लाभप्रद साबित होगा। यदि आप बीते कुछ समय से किसी रोग या बीमारी के चलते शारीरिक एवं मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे तो आपको इस सप्ताह उसमें काफी सुधार देखने को मिलेगा। इस सप्ताह आपको सिर्फ रोग या शोक से ही मुक्ति नहीं मिलेगी बल्कि कहीं से सरप्राइज गिफ्ट भी मिल सकता है। किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से भूमि-भवन के विवाद का निबटारा हो सकता है। सुलह-समझौते से पैतृक संपत्ति की प्राप्ति में आ रही अड़चनें दूर हो सकती हैं। नौकरीपेशा लोगों को सप्ताह के मध्य में अचानक से लंबी या छोटी दूरी की यात्रा पर निकलना पड़ सकता है।


यात्रा शुभ और नए संपर्कों को बढ़ाने वाली साबित होगी। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। सप्ताह के उत्तरार्ध का समय थोक कारोबारियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। इस दौरान कारोबार में लाभ और वृद्धि होगी। बाजार में साख बढ़ेगी। आमदनी के साधन में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा लोगों की आय के नये स्रोत बनेंगे। इस दौरान किसी प्रिय सदस्य के घर में आने से खुशियों का माहौल बना रहेगा। प्रेम संबंध के लिए यह सप्ताह पूरी तरह से अनुकूल है। लव पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी। दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। जीवनसाथी के पिकनिक-पर्यटन पर जाने के योग बनेंगे। 
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पूजा में श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed