{"_id":"6739706938cf2909c40e5905","slug":"saptahik-meen-rashifal-18-to-24-november-2024-weekly-pisces-horoscope-in-hindi-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pisces Weekly Horoscope (18 to 24 November) : जानें कैसा रहेगा मीन राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Pisces Weekly Horoscope (18 to 24 November) : जानें कैसा रहेगा मीन राशि के लिए यह सप्ताह
Mon, 18 Nov 2024 10:43 AM IST
श्वेता सिंह
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Mon, 18 Nov 2024 10:43 AM IST
सार
Saptahik Meen Rashifal: आप अपने परिवार के सदस्यों, लव पार्टनर और लाइफ पार्टनर के प्रति अत्यधिक संवदेनशील बने रहेंगे और उनकी हर खुशियों को पूरा करने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मीन
विज्ञापन
मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह ढेर सारी सफलताएं और खुशियां लिए हुए है। इस सप्ताह आपका अधिकांश समय स्वजनों और इष्टमित्रों के साथ हंसी-खुशी बीतेगा। सप्ताह की शुरुआत में आपको किसी धार्मिक अथवा मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा। इस दौरान आपका प्रभावी लोगों के साथ संपर्क बढ़ेगा। आपका मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी होगी। इस सप्ताह आपको किसी कार्य विशेष के लिए सम्मानित भी किया जा सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। यदि आप लंबे समय से किसी स्थान विशेष पर तबादले अथवा पद विशेष को पाने के लिए प्रयासरत थे तो इस सप्ताह के अंत तक आपकी यह मनोकामना पूरी हो सकती है।
सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध थोड़ा ज्यादा व्यस्तता लिए रहने वाला है। इस दौरान आपको करियर-कारोबार के सिलसिले में अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। सप्ताह के उत्तरार्ध में आप अपनी पैतृक संपत्ति, भूमि-भवन आदि से जुड़े मामले में कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह पूरी तरह से अनुकूल रहने वाला है। आप अपने परिवार के सदस्यों, लव पार्टनर और लाइफ पार्टनर के प्रति अत्यधिक संवदेनशील बने रहेंगे और उनकी हर खुशियों को पूरा करने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पूजा हल्दी का तिलक लगाकर करें तथा श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।