फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Meen Rashifal 18 To 24 July 2022 weekly Pisces Horoscope in Hindi

Pisces Weekly Horoscope (18 To 24 July 2022): जानें कैसा रहेगा मीन राशि के लिए यह सप्ताह?

Mon, 18 Jul 2022 12:59 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 18 Jul 2022 12:59 AM IST
सार

मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह मनचाहा लाभ पाने के लिए अपने समय और अपनी उर्जा का बेहतर प्रबंधन करके चलना होगा।

विज्ञापन
Saptahik Meen Rashifal 18 To 24 July 2022 weekly Pisces Horoscope in Hindi
Pisces Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मीन

विज्ञापन

छोटी-मोटी परेशानियों को यदि नजरंदाज कर दिया जाए तो कुल मिलाकर यह सप्ताह मीन राशि के जातकों के लिए प्रगति और लाभ प्रदान करने वाला साबित होगा। मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह मनचाहा लाभ पाने के लिए अपने समय और अपनी उर्जा का बेहतर प्रबंधन करके चलना होगा। कार्यक्षेत्र से जुड़े किसी भी प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए आपको सभी को मिलाजुला कर काम निकालना होगा। ऐसा करते समय भूलकर भी किसी के साथ पंगा लेने की गलती न करें और समय पर सफलता पाने के लिए छोटी-मोटी बातों को नजरंदाज करें। व्यापार से जुड़े लोगों को बाजार में फंसे पैसे को निकालने के लिए थोड़ी ज्यादा मशक्कत करनी पड़ सकती है। हालांकि सप्ताह के अंत तक किसी मित्र की मदद से आप न सिर्फ ऐसा करने में बल्कि अपने कारोबार को विस्तार देने में भी कामयाब होंगे। इस दौरान आपको सत्ता और सरकार की तरफ से भी खूब सहयोग मिलेगा। इस दौरान सुख-सुविधा से जुड़ी कोई महंगी चीज जैसे वाहन आदि भी आप खरीद सकते हैं। प्रेम प्रसंग में आपसी विश्वास और सामंजस्य बढ़ेगा। परिजन आपके प्रेम पर विवाह की मुहर लगा सकते हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। परिवार के किसी प्रिय सदस्य के आने से घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। सप्ताह के अंत में तीर्थ यात्रा या देवदर्शन के योग बनेंगे। सेहत सामान्य रहेगी। 
उपाय: प्रतिदिन केसर का तिलक लगाएं और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। गुरुवार के दिन किसी साधु या गुरु को भोजन कराएं और पीले वस्त्र दान करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed