{"_id":"63c2621f332a942fdf0867a1","slug":"saptahik-meen-rashifal-16-22-jan-weekly-pisces-horoscope-in-hindi-2023-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pisces Weekly Horoscope (16-22 Jan): जानें कैसा रहेगा मीन राशि के लिए यह सप्ताह?","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Pisces Weekly Horoscope (16-22 Jan): जानें कैसा रहेगा मीन राशि के लिए यह सप्ताह?
Sun, 15 Jan 2023 12:34 AM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 15 Jan 2023 12:34 AM IST
सार
यदि आप व्यवसाय से जुड़े हुए हैं और आपका धन बाजार में फंसा हुआ है तो इस सप्ताह अप्रत्याशित रूप से वह निकल आएगा। कारोबार के विस्तार की योजनाएं साकार होती नजर आएंगी।
विज्ञापन
Pisces Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मीन
विज्ञापन
प्रेम, पैसा और प्रगति की दृष्टि से यह सप्ताह मीन राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हुए हैं और आपका धन बाजार में फंसा हुआ है तो इस सप्ताह अप्रत्याशित रूप से वह निकल आएगा। कारोबार के विस्तार की योजनाएं साकार होती नजर आएंगी। नौकरीपेशा लोगों को भी करियर को आगे बढ़ाने के अवसर प्राप्त होंगे। किसी महिला मित्र की मदद से मनचाही जगह पर नौकरी या कॉनट्रैक्ट पाने का सपना पूरा हो सकता है। आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे और संचित धन में बढ़ोत्तरी होगी। घर-परिवार के संबंध में आपके द्वारा लिए गए फैसले की सभी सराहना करते नजर आएंगे। आमजन का आप पर विश्वास बढ़ेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक से लंबी या छोटी दूरी की यात्रा संभव है। इस दौरान सत्ता-सरकार से जुड़े किसी प्रभावी व्यक्ति से संबंध बनेंगे। छोटी-मोटी दिक्कतों को यदि छोड़ दें तो कुल मिलाकर सेहत सामान्य रहेगी। प्रेम संबंध मजबूते होंगे और लव पार्टनर के साथ सामंजस्य बढ़ेगा। परिवार के साथ सुखद पल व्यतीत करने के अवसर प्राप्त होंगे।
उपाय: प्रतिदिन श्री विष्णु जी की पूजा करें और मंदिर के पुजारी को गुरुवार के दिन पीले फल और पीले वस्त्र दान करें।