{"_id":"63ba9e181e69da123165fc54","slug":"saptahik-meen-rashifal-09-15-jan-weekly-pisces-horoscope-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pisces Weekly Horoscope (09-15 Jan): जानें कैसा रहेगा मीन राशि के लिए यह सप्ताह?","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Pisces Weekly Horoscope (09-15 Jan): जानें कैसा रहेगा मीन राशि के लिए यह सप्ताह?
Sun, 08 Jan 2023 04:17 PM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 08 Jan 2023 04:17 PM IST
सार
मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य को लिए है। सप्ताह की शुरुआत से आपका गुडलक काम करता हुआ नजर आएगा।
विज्ञापन
Pisces Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मीन
विज्ञापन
मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य को लिए है। सप्ताह की शुरुआत से आपका गुडलक काम करता हुआ नजर आएगा। जिसकी बदौलत करियर और कारोबार के क्षेत्र में आपको मनचाही सफलता और लाभ प्राप्त होगा। यदि आप अपनी नौकरी में बदलाव की सोच रहे थे तो आपको इस सप्ताह किसी बड़ी जगह से ऑफर मिल सकता है। वहींं व्यवसाय से जुड़े लोगों को कारोबार में मनचाहा लाभ प्राप्त होगा। साथ ही साथ बाजार में उनकी धाक बढ़ेगी। यदि आपने पूर्व में किसी योजना में निवेश किया था तो इस सप्ताह उससे बड़ा लाभ प्राप्त होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपका अधिकांंश समय धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में बीतेगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए बेहद शुभ है। इस सप्ताह लव पार्टनर के साथ बेहतर ट्यूनिंग देखने को मिलेगी। लव पार्टनर के साथ किसी रमणीय स्थान की यात्रा भी संभव है। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन तुलसी जी की पूजा एवं सेवा करें। किसी भी महत्वपूर्ण कार्य को करने के लिए निकलते समय केसर का तिलक लगाएं।