{"_id":"65e422bdf434c5b0b80b0939","slug":"saptahik-makar-rashifal-4-to-10-march-2024-weekly-capricorn-horoscope-in-hindi-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Capricorn Weekly Horoscope (4 To 10 March): जानें कैसा रहेगा मकर राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Capricorn Weekly Horoscope (4 To 10 March): जानें कैसा रहेगा मकर राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 03 Mar 2024 12:47 PM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 03 Mar 2024 12:47 PM IST
सार
मकर राशि के जातकों को इस सप्ताह जीवन में दो कदम आगे बढ़ने के लिए एक कदम पीछे करना पड़े तो उन्हें ऐसा करने से बिल्कुल नहीं चूकना चाहिए।
विज्ञापन
Capricorn Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मकर
विज्ञापन
मकर राशि के जातकों को इस सप्ताह जीवन में दो कदम आगे बढ़ने के लिए एक कदम पीछे करना पड़े तो उन्हें ऐसा करने से बिल्कुल नहीं चूकना चाहिए। सप्ताह के प्रारंभ में कुछ एक घरेलू समस्याएं आपकी परेशानी का बड़ा कारण बन सकती हैं, जिनका समाधान खोजते समय आपको दिल की बजाय दिमाग से अधिक काम लेना होगा। इस दौरान छोटी-मोटी बातों को तूल न देना बेहतर रहेगा। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो अपने कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों से खूब सतर्क रहें क्योंकि वे इस दौरान आपके कामकाज में अड़ंगे डालने की कोशिश कर सकते हैं। सप्ताह के मध्य में भूमि-भवन से जुड़े विवाद को सुलझाने के लिए कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति में अड़चनें आ सकती हैं। इस दौरान आपको कोई भी बड़ा निर्णय क्रोध में आकर अथवा भावनाओं में बहकर नहीं लेना चाहिए। असमंजस की स्थिति में चीजों को बाद के लिए टालना आपके लिए ज्यादा बेहतर रहेगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस सप्ताह अपने कागजी काम पूरे करके रखना चाहिए अन्यथा उन्हें बेवजह की दिक्कतें झेलनी पड़ सकती है।
यदि आप पार्टनरशिप में कारोबार करते हैं तो आपको चीजों को क्लीयर करके आगे बढ़ना उचित रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में मकर राशि के जातकों को अचानक से लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा सुखद एवं मनचाहा लाभ प्रदान करने वाली साबित होगी। यात्रा के दौरान आपकी मुलाकात सत्ता-सरकार से जुड़े प्रभावी लोगों से संभव है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। परिवार के सदस्यों के बीच एका बनी रहेगी। किसी भी कार्य को करते समय भाई-बहनों का पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा। जीवन के कठिन समय में आपका लव पार्टनर आपका संबल बनेगा। वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन गुड़ और चने का भोग लगाकर श्री हनुमान जी की पूजा तथा श्री सुंदरकांड का पाठ करें।