Capricorn Weekly Horoscope (29 July To 04 August): जानें कैसा रहेगा मकर राशि के लिए यह सप्ताह
Saptahik Makar Rashifal: मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। इस सप्ताह आपको पास के फायदे में दूर का नुकसान करने से बचना चाहिए। आपके लिए सप्ताह की शुरुआत काफी भाग दौड़ भरी रहने वाली है।
विस्तार
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। इस सप्ताह आपको पास के फायदे में दूर का नुकसान करने से बचना चाहिए। आपके लिए सप्ताह की शुरुआत काफी भाग दौड़ भरी रहने वाली है। इस दौरान आपको छोटे-छोटे काम को निपटाने के लिए अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। मकर राशि के जातकों को इस सप्ताह वाहन चलाते तथा यात्रा करते समय खूब सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको कोई भी छोटी या बड़ी डील करने से पहले अपने शुभचिंतकों की सलाह अवश्य लेनी चाहिए।
इस सप्ताह धन के लेन-देन में विशेष सावधानी बरतें और उधार देने से बचें अन्यथा उसकी वापसी में दिक्कतें आ सकती हैं। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में उन लोगों से खूब सतर्क रहने की आवश्यकता है जो अक्सर आपके काम में अड़ंगे लगाने की कोशिश करते हैं। ऐसे में अपनी योजनाओं के पूरा होने से पहले उसका खुलासा भूलकर न करें। सप्ताह के उत्तरार्ध का समय थोड़ा आपके लिए राहत भरा रह सकता है लेकिन आपको इस दौरान भी बहुत सोच-समझकर ही किसी दिशा में कदम आगे बढ़ाने की आवश्यकता बनी रहेगी। किसी कार्य विशेष को करने के लिए आपको अच्छे समय आने का इंतजार करना उचित रहेगा। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। जीवन के कठिन समय में आपका लव अथवा लाइफ पार्टनर काफी मददगार साबित होगा।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में गुड़ और चने का भोग लगाकर बजरंग बाण का पाठ करें।