फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik makar Rashifal 20 To 26 May 2024 weekly Capricorn Horoscope in Hindi

Capricorn Weekly Horoscope (20 To 26 May 2024) : जानें कैसा रहेगा मकर राशि के लिए यह सप्ताह

Mon, 20 May 2024 06:54 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Mon, 20 May 2024 06:54 AM IST
सार

Capricorn Weekly Horoscope: खर्चों में भी कमी आएगी जिसके चलते आपके धन का कोष बढ़ेगा और आपकी आर्थिक स्थिति में कुछ हद तक सुधार होगा। वित्तीय दृष्टि से सप्ताह बीते हफ्ते के मुकाबले बेहतर साबित होना चाहिए। 

विज्ञापन
Saptahik makar Rashifal 20 To 26 May 2024 weekly Capricorn Horoscope in Hindi
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

विस्तार

मकर 

विज्ञापन

मकर राशि के जातकों को इस सप्ताह उन चीजों को प्राथमिकता देनी होगी जो उनके रिश्ते,कारोबार एवं आत्मीय संबंध को बेहतर बनाए रखने में मददगार साबित हो सकते हैं। यदि आप सप्ताह की शुरुआत से ही योजना बनाकर अपने कार्यों को अंजाम देते हैं तो आपको मनचाही सफलता की प्राप्ति होगी। इस सप्ताह आपको कोई भी बड़ा निर्णय भावनाओं में बहकर लेने से बचना होगा अन्यथा आपको बाद में पछताना पड़ सकता है। सप्ताह के मध्य में आपको कारोबार के सिलसिले में सत्ता-सरकार से जुड़े लोगों से मेल-मुलाकात करनी पड़ सकती है। सुखद पहलू यह कि आपके द्वारा इस दिशा में किया गया प्रयास सफल होगा। आप आपको कारोबार से जुड़ी कुछ दिक्कतों को दूर करने में मदद भी प्राप्त होगी। इस दौरान आपके पास धन की आवक बनी रहेगी। खर्चों में भी कमी आएगी जिसके चलते आपके धन का कोष बढ़ेगा और आपकी आर्थिक स्थिति में कुछ हद तक सुधार होगा। वित्तीय दृष्टि से सप्ताह बीते हफ्ते के मुकाबले बेहतर साबित होना चाहिए। इस सप्ताह आपका बाजार में फंसा हुआ धन और उधार दिया गया पैसा अप्रत्याशित रूप से मिल सकता है। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए आपको इस सप्ताह अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता रहेगी। यदि आप ऐसा करने में कामयाब रहते हैं तो आपके परिवार में सुख-शांति और रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। प्रेम संबंध सामान्य बना रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की उपासना तथा रुद्राष्टकम  का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed