फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik makar Rashifal 20 To 26 June 2022 weekly Capricorn Horoscope in Hindi

Capricorn Weekly Horoscope (20 To 26 June 2022): जानें कैसा रहेगा मकर राशि के लिए यह सप्ताह?

Mon, 20 Jun 2022 12:21 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 20 Jun 2022 12:21 AM IST
सार

मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह काफी व्यस्त रहने वाला है। सप्ताह की शुरआत में आप पर कार्यक्षेत्र के साथ घर-परिवार की जिम्मेदारी का बड़ा बोझ आ सकता है। जिसे पूरा करने में आपको अपने शुभचिंतकों की पूरी मदद मिलेगी।

विज्ञापन
Saptahik makar Rashifal 20 To 26 June 2022 weekly Capricorn Horoscope in Hindi
Capricorn Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मकर

विज्ञापन

मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह काफी व्यस्त रहने वाला है। सप्ताह की शुरआत में आप पर कार्यक्षेत्र के साथ घर-परिवार की जिम्मेदारी का बड़ा बोझ आ सकता है। जिसे पूरा करने में आपको अपने शुभचिंतकों की पूरी मदद मिलेगी। जो लोग अपने व्यवसाय को बढ़ाने की सोच रहे थे, उनकी कामना इस सप्ताह पूरी हो सकती है। कमीशन पर काम करने वाले लोगों के लिए यह सप्ताह काफी लकी साबित होगा और वे इस सप्ताह अच्छा लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। यदि आप लंबे समय से भूमि-भवन या वाहन लेने की सोच रहे थे तो इस सप्ताह आपकी यह कामना पूरी हो सकती है। युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी प्रिय व्यक्ति के आगमन से घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। इस दौरान कारोबार के सिलसिले में कोई भी निर्णय अति उत्साह में आकर लेने से बचना होगा, अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। प्रेम संबंध को प्रगाढ़ और आपसी विश्वास को बढ़ाने के लिए लव पार्टनर की छोटी-मोटी बातों को नजरंदाज करें। किसी भी समस्या का समाधान खोजते समय तीसरे की मदद लेने की बजाय आपस में बातचीत करना बेहतर रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी और जीवनसाथी की तरफ से हर कदम पर आपको सहयोग मिलता रहेगा। 
उपाय: प्रतिदिन हनुमत उपासना और सुंदरकांड का पाठ करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed