फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik makar Rashifal 18 to 24 November 2024 weekly Capricorn Horoscope in Hindi

Capricorn Weekly Horoscope (18 to 24 November): जानें कैसा रहेगा मकर राशि के लिए यह सप्ताह

Mon, 18 Nov 2024 10:43 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Mon, 18 Nov 2024 10:43 AM IST
सार

Saptahik Makar Rashifal: परिवार में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। माता-पिता का आप पर पूरा स्नेह और आशीर्वाद बरसेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। 
 

विज्ञापन
Saptahik makar Rashifal 18 to 24 November 2024 weekly Capricorn Horoscope in Hindi
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

विस्तार

मकर 

विज्ञापन

मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। इस सप्ताह आपको करियर-कारोबार में शुभता बनी रहेगी और आप मनचाही सफलता और लाभ प्राप्त करेंगे। इस सप्ताह आपके भीतर अपने करियर-कारोबार को तेजी से आगे बढ़ाने की लालसाएं जागेंगी और आप इस दिशा में बेहतर प्रयास भी करते नजर आएंगे। आपके सपनों को साकार करने में आपके इष्टमित्र भी काफी मददगार साबित होंगे। आपके सबसे बड़े लाभ स्वजनों के माध्यम से प्राप्त होंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह सप्ताह बेहद शानदार जाने वाला है। आफिस में आपका दबदबा कायम रहेगा। सीनियर आपके कामकाज से प्रसन्न होकर कोई अहम जिम्मेदारी आपको सौंप सकती है। आपके प्रभाव क्षेत्र में व्यापक वृद्धि होगी। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। 


इस सप्ताह व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए वित्त निवेश, पूंजी बढ़ना पहली प्राथमिकता रहेगी। अपने कारोबार में मनचाही प्रगति और लाभ पाने के लिए आप अपनी पूरी ताकत झोंक देंगे। रिश्ते-नाते की दृष्टि से भी यह सप्ताह सुखद रहने वाला है। परिवार में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। माता-पिता का आप पर पूरा स्नेह और आशीर्वाद बरसेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। 
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव परिवार का विधि-विधान से पूजन तथा शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed