फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik makar Rashifal 16 to 22 september 2024 weekly Capricorn Horoscope in Hindi

Capricorn Weekly Horoscope (16 से 22 सितंबर): जानें कैसा रहेगा मकर राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 15 Sep 2024 04:57 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sun, 15 Sep 2024 04:57 PM IST
सार

Saptahik Makar Rashifal: भाग्योत्रति हो सकती है तथा अचानक ही आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। भूमि और वाहन सुख भी प्राप्त हो सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में संतान पक्ष से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिलेगा। जिससे घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। 

विज्ञापन
Saptahik makar Rashifal 16 to 22 september 2024 weekly Capricorn Horoscope in Hindi
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

विस्तार

मकर

विज्ञापन

मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए है। इस सप्ताह आपके द्वारा किसी कार्य विशेष के लिए की गई मेहनत रंग लाएगी और आपको उसमें मनचाही सफलता प्राप्त होगी। सप्ताह की शुरुआत से आपको स्वजनों और शुभचिंतकों का सहयोग और समर्थन मिलता हुआ दिखाई देगा। कार्यक्षेत्र में आपके अधिकारी वर्ग आपके कामकाज से प्रसन्न रहेंगे। कार्यक्षेत्र में किसी अहम जिम्मेदारी के मिलने से आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। सप्ताह के मध्य में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा पर निकलना पड़ सकता है। यात्रा सुखद और लाभप्रद साबित होगी। इस दौरान कोई विशेष महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण होगा।

भाग्योत्रति हो सकती है तथा अचानक ही आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। भूमि और वाहन सुख भी प्राप्त हो सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में संतान पक्ष से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिलेगा। जिससे घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। अविवाहित लोगों के विवाह की बात चल सकती है।
विज्ञापन


यदि आप अभी तक सिंगल हैं तो आपका विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण बढ़ सकता है। किसी के साथ हाल में हुआ मेल-मिलाप प्रेम-प्रसंग में तब्दील हो सकता है। वहीं पहले से चले आ रहे प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ सुखद समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर जल चढ़ाकर रुद्राष्टकं का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed