{"_id":"675e5bedae0db254c304f1d8","slug":"saptahik-makar-rashifal-16-to-22-december-2024-weekly-capricorn-horoscope-in-hindi-2024-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Capricorn Weekly Horoscope (16 से 22 दिसंबर): जानें कैसा रहेगा मकर राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Capricorn Weekly Horoscope (16 से 22 दिसंबर): जानें कैसा रहेगा मकर राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 15 Dec 2024 05:27 PM IST
श्वेता सिंह
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Sun, 15 Dec 2024 05:27 PM IST
सार
Saptahik Makar Rashifal: सप्ताह के उत्तरार्ध में आप अपने कार्य को पूरा करने के लिए जोड़-तोड़ तिकड़म का सहारा लेने से नहीं चूकेंगे, लेकिन सावधान रहें। इसमें आपसे गलतियां होने की भी आशंका बनी रहेगी।
विज्ञापन
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मकर
विज्ञापन
मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायी रहने वाला है। इस सप्ताह सावधानी हटी दुर्घटना घटी स्लोगन को आपको हर समय याद रखना होगा। इस सप्ताह भूलकर भी हड़बड़ी अथवा असमंजस की स्थिति में कोई निर्णय न लें। इस सप्ताह नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपकी जिम्मेदारियों में बड़े बदलाव हो सकते हैं। स्थान परिवर्तन का भी योग बन रहा है। इस सप्ताह आपके पास काम की इतनी अधिकता रहेगी कि उसे पूरा करने के लिए समय कम पड़ता नजर आएगा। मकर राशि के लोगों इस सप्ताह किसी भी कार्य को अधूरा छोड़कर दूसरे काम में जुटने से बचना होगा अन्यथा दोनों ही अधूरे रह सकते हैं। सप्ताह के उत्तरार्ध में आप अपने कार्य को पूरा करने के लिए जोड़-तोड़ तिकड़म का सहारा लेने से नहीं चूकेंगे, लेकिन सावधान रहें। इसमें आपसे गलतियां होने की भी आशंका बनी रहेगी।
सप्ताह के उत्तरार्ध में करियर-कारोबार के साथ निजी जीवन से जुड़ी समस्याएं भी आपकी चिंता का कारण बनेगी। इस दौरान परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा। हालांकि आपको स्वयं की सेहत का भी विशेष ख्याल रखने की जरूरत बनी रहेगी। प्रेम प्रसंग में सावधानी अपेक्षित है। किसी तीसरे व्यक्ति के द्वारा जरूरत से ज्यादा दखल देने से आपके लव लाइफ में दिक्कतें आ सकती हैं। वहीं सिंगल लोगों को अकेलेपन के कारण जीवन नीरस सा लगेगा। ससुराल पक्ष से किसी बात को लेकर आपके संबंध बिगड़ सकते हैं।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा करते हुए रुद्राक्ष की माला से महामृत्युंजय मंत्र का जप करें।
