फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik makar Rashifal 16-22 Oct 2023 weekly Capricorn Horoscope in Hindi

Capricorn Weekly Horoscope (16-22 Oct): जानें कैसा रहेगा मकर राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 15 Oct 2023 02:55 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 15 Oct 2023 02:55 PM IST
सार

इस सप्ताह परिश्रम का पूरा फल न मिलने और कार्य में कुछेक बाधा आने के कारण मकर राशि के जातकों का मन परेशान रहेगा। कामकाज के सिलसिले में बेवजह की भागदौड़ करनी पड़ सकती है।

विज्ञापन
Saptahik makar Rashifal 16-22 Oct 2023 weekly Capricorn Horoscope in Hindi
Capricorn Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मकर 

विज्ञापन

इस सप्ताह परिश्रम का पूरा फल न मिलने और कार्य में कुछेक बाधा आने के कारण मकर राशि के जातकों का मन परेशान रहेगा। कामकाज के सिलसिले में बेवजह की भागदौड़ करनी पड़ सकती है। निजी जीवन से जुड़ी जिम्मेदारियां और चुनौतियां आपके पेशेवर काम को प्रभावित करेंगी। मकर राशि के नौकरीपेशा जातकों को इस सप्ताह अपने गुप्त शत्रुओं से खूब सावधान रहने की जरूरत रहेगी क्योंकि वे आपके काम में अड़ंगे डालने या फिर उसे बिगाड़ने के लिए षडयंत्र रच सकते हैं। इस दौरान आपको किसी लालच में आकर गलत काम करने से बचना चाहिए अन्यथा बेवजह की बदनामी के साथ कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। सप्ताह के उत्तरार्ध में संतान से जुड़ी कोई चिंता आपकी मानसिक परेशानी का कारण बन सकती है। इस दौरान आपको जिम्मेदारियों से भागने की बजाय उसे निभाने की आवश्यकता रहेगी। यदि आप कोई कार्य कर रहे हैं तो आपको उससे जुड़ी प्रशंसा पाने के साथ उसकी आलोचना झेलना का भी माद्दा रखना होगा। प्रेम संबंध के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। ऐसे में लव पार्टनर के साथ मधुर व्यवहार बनाए रखें और कोई ऐसा काम न करें जिससे आपके रिश्ते में दरार आए। जीवनसाथी की सेहत चिंता सताएगी।
 
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की साधना करें तथा शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे आटे का चौमुखा दीया बनाकर सरसों का तेल डालकर जलाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed