{"_id":"63c2609e217eb7224d0555d5","slug":"saptahik-makar-rashifal-16-22-jan-weekly-capricorn-horoscope-in-hindi-2023-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Capricorn Weekly Horoscope (16-22 Jan): जानें कैसा रहेगा मकर राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Capricorn Weekly Horoscope (16-22 Jan): जानें कैसा रहेगा मकर राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 15 Jan 2023 12:25 AM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 15 Jan 2023 12:25 AM IST
सार
मकर राशि के लिए यह सप्ताह सुख-समृद्धि लिए हुए है। सप्ताह की शुरुआत से ही आपके सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होते नजर आएंगे।
विज्ञापन
Capricorn Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मकर
विज्ञापन
मकर राशि के लिए यह सप्ताह सुख-समृद्धि लिए हुए है। सप्ताह की शुरुआत से ही आपके सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होते नजर आएंगे। जिससे आपके भी गजब का उत्साह और आत्मविश्वास देखने को मिलेगा। बीते समय में आपके द्वारा की गई मेहनत और प्रयास के सुखद परिणाम इस सप्ताह मिलते हुए नजर आएंगे। यदि आप लंबे समय से अपने प्रमोशन या मनचाही जगह पर ट्रांसफ़र के लिए प्रयासरत हैं तो आपकी यह कामना इस सप्ताह पूरी हो सकती है। इस सप्ताह आपको अपने जीवन में आगे बढ़ने के लिए नए विचार एवं प्रस्ताव सामने आएंगे। व्यवसाय में बढ़ोत्तरी होगी, जिससे आपका मन कारोबार में खूब लगेगा। यदि आप किसी कंपटीशन की तैयारी में जुटे हुए हैं तो आपको परिश्रम करने पर उसके पूरे परिणााम प्राप्त होंगे। कामकाजी महिलाओं के जीवन में आ रही अड़चनें दूर होंगी और उन्हें घर-परिवार के साथ कार्यक्षेत्र में पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंध में नजदीकियां बढ़ेंगी। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की उपासना एवं महामृत्युंजय मंत्र का रुद्राक्ष की माला से जप करें।