{"_id":"63ba9bfd30e647373c156fe6","slug":"saptahik-makar-rashifal-09-15-jan-weekly-capricorn-horoscope-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Capricorn Weekly Horoscope (09-15 Jan): जानें कैसा रहेगा मकर राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Capricorn Weekly Horoscope (09-15 Jan): जानें कैसा रहेगा मकर राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 08 Jan 2023 04:14 PM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 08 Jan 2023 04:14 PM IST
सार
कार्यक्षेत्र हो या फिर घर यदि आपसे कोई गलती हुई है तो बजाय उसके लिए बहाने बनाने या झूठ बोलने के उसे स्वीकार करना उचित रहेगा, अन्यथा पोल खुलने पर आपको अधिक शर्मिंदा होना पड़ सकता है।
विज्ञापन
Capricorn Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मकर
विज्ञापन
मकर राशि के जातकों को इस सप्ताह पास के फायदे में दूर का नुकसान करने से बचना चाहिए। कार्यक्षेत्र हो या फिर घर यदि आपसे कोई गलती हुई है तो बजाय उसके लिए बहाने बनाने या झूठ बोलने के उसे स्वीकार करना उचित रहेगा, अन्यथा पोल खुलने पर आपको अधिक शर्मिंदा होना पड़ सकता है। यदि भूमि-भवन से जुड़ा कोई विवाद चल रहा है तो बजाय उसे कोर्ट-कचहरी ले जाने के बातचीत के माध्यम से सुलझाना उचित रहेगा। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हुए हैं तो आपको उससे जुड़ा कोई भी फैसला जल्दबाजी या असंमजस की स्थिति में लेने से बचना होगा, अन्यथा आपको बड़ी आर्थिक हानि झेलनी पड़ सकती है। सुखद वैवाहिक जीवन की कामना को पूरा करने के लिए आपको अपने कार्यक्षेत्र या कारोबार से जुड़ी व्यस्तता के बीच घर-परिवार के लिए भी समय निकालना होगा। खट्टी-मीठी तकरार के साथ प्रेम संबंध सामान्य बने रहेंगे। मौसमी बीमारी को लेकर सावधान रहें।
उपाय: प्रतिदिन हनुमत उपासना एवं बजरंग बाण का पाठ करें।