{"_id":"6680dba0ca5958369d0707a1","slug":"saptahik-makar-rashifal-01-to-07-july-2024-weekly-capricorn-horoscope-in-hindi-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Capricorn Weekly Horoscope (01 To 07 July ): जानें कैसा रहेगा मकर राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Capricorn Weekly Horoscope (01 To 07 July ): जानें कैसा रहेगा मकर राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 30 Jun 2024 09:52 AM IST
श्वेता सिंह
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Sun, 30 Jun 2024 09:52 AM IST
सार
Capricorn Weekly Horoscope: इस सप्ताह आपको कोई अहम जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। वित्तीय दृष्टि से यह सप्ताह अत्यधिक शुभ साबित होगा। आपकी आय के नये स्रोत बनेंगे। संचित धन में अप्रत्याशित वृद्धि होगी।
विज्ञापन
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मकर
विज्ञापन
मकर राशि के जातकों के लिए जुलाई का पहला सप्ताह शुभता और सौभाग्य को लिए हुए है। सप्ताह की शुरुआत किसी बहुप्रतीक्षित शुभ समाचार से होगी। जिसके कारण घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। यदि आपका कोई कार्य विदेश अथवा विदेशी कंपनी से संबंधित है तो आपको इस सप्ताह उसमें मनचाही सफलता मिल सकती है। इस सप्ताह मकर राशि के जातकों को कारोबार में मनचाहा लाभ हासिल होगा। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए भी यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। इस सप्ताह आप अपने प्रोजेक्ट को समय से पहले पूरा करने में कामयाब हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी अपने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ घनिष्ठता बढ़ेगी। इस सप्ताह आपको कोई अहम जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। वित्तीय दृष्टि से यह सप्ताह अत्यधिक शुभ साबित होगा। आपकी आय के नये स्रोत बनेंगे। संचित धन में अप्रत्याशित वृद्धि होगी।
सप्ताह के उत्तरार्ध में आप सुख-सुविधा की चीजों पर बड़ी धनराशि खर्च कर सकते हैं। इस दौरान पैतृक संपत्ति की प्राप्ति संभव है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल रहने वाला है। यदि आप सिंगल हैं तो आपका आकर्षण विपरीत लिंग के प्रति बढ़ेगा। सप्ताह के अंत तक आपके जीवन में मनचाहे व्यक्ति की इंट्री भी हो सकती है। वहीं पूर्व में चले आ रहे संबंध विवाह में तब्दील हो सकते हैं। परिजन आपके प्रेम को स्वीकार कर शादी के लिए इजाजत दे सकते हैं। शादीशुदा लोगों को घर-परिवार के साथ सुखद समय व्यतीत करने का अवसर प्राप्त होगा।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी चूरमा अथवा बूंदी प्रसाद चढ़ाकर चालीसा का सात बार पाठ करें।