Aquarius Weekly Horoscope ( 8 To 14 July): जानें कैसा रहेगा कुंभ राशि के लिए यह सप्ताह
Saptahik Kumbh Rashifal: कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह जीवन से जुड़ी तमाम परेशानियों को दूर करते हुए राहत प्रदान करने वाला साबित होगा।
विस्तार
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह जीवन से जुड़ी तमाम परेशानियों को दूर करते हुए राहत प्रदान करने वाला साबित होगा। यदि विदेश में करियर-कारोबार के लिए प्रयासरत हैं तो इस सप्ताह के पूर्वार्ध में आपको कोई शुभ सूचना मिल सकती है। यह समय अध्ययन-अध्यापन से जुड़े लोगों के लिए अत्यंत ही शुभ साबित होगा। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को मनचाही सफलता मिल सकती है। करियर-कारोबार की दृष्टि से यह पूरा सप्ताह आपके लिए शुभता लिए हुए है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। आप पर बॉस की पूरी कृपा बरसेगी और सहयोगियों का साथ बना रहेगा। मनचाहे स्थान पर तबादले अथवा मनचाही जिम्मेदारी पाने की कामना पूरी हो सकती है।
सप्ताह के उत्तरार्ध का समय राजनीति से जुड़े लोगों के लिए अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। इस दौरान उनकी समाज में साख बढ़ेगी। उन्हें उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। कुंभ राशि के जातकों की इस सप्ताह सत्ता पक्ष से जुड़े लोगों के साथ निकटता बढ़ेगी। घर-परिवार के सदस्यों के साथ प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। लव लाइफ में खुशियां बनी रहेगी। आपका पार्टनर आप पर प्यार लुटाता हुआ नजर आएगा। दांपत्य जीवन भी सुखमय बना रहेगा। ससुराल पक्ष से संबंध मधुर बने रहेंगे और अपेक्षित सुख और सहयोग प्राप्त होता रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन पंचमुखी हनुमान जी की पूजा एवं चालीसा का पाठ करें।