फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Kumbh Rashifal 4 To 10 March 2024 weekly Aquarius Horoscope in Hindi

Aquarius Weekly Horoscope (4 To 10 March): जानें कैसा रहेगा कुंभ राशि के लिए यह सप्ताह?

Sun, 03 Mar 2024 12:48 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 03 Mar 2024 12:48 PM IST
सार

कुंभ राशि के जातकों को इस सप्ताह किसी भी कार्य में जल्दबाजी या लापरवाही करने से बचना होगा अन्यथा उन्हें बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन
Saptahik Kumbh Rashifal 4 To 10 March 2024 weekly Aquarius Horoscope in Hindi
Aquarius Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुंभ 

विज्ञापन

कुंभ राशि के जातकों को इस सप्ताह किसी भी कार्य में जल्दबाजी या लापरवाही करने से बचना होगा अन्यथा उन्हें बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो आप अपना कार्य किसी दूसरे के भरोसे छोड़ने की भूल न करें अन्यथा गलती होने पर आपको अपने बॉस के गुस्से का शिकार होना पड़ सकता है। सप्ताह के पूर्वार्ध में आस-पड़ोस के लोगों से छोटी-मोटी बातों को लेकर विवाद हो सकता है। इस दौरान अनावश्यक वाद-विवाद में न पड़े अन्यथा आपको धन एवं मान दोनों की हानि झेलनी पड़ सकती है। इस दौरान आपका मन किसी अनजान भय से आशंकित रहेगा। आय के मुकाबले खर्च की अधिकता रहेगी। जिसके चलते आपका बजट गड़बड़ा सकता है। इस दौरान सट्टा लाटरी आदि से दूर रहें और धन को कमाने के लिए किसी भी तरह का शार्टकट न अपनाएं।


सेहत की दृष्टि से सप्ताह के उत्तरार्ध का समय थोड़ा प्रतिकूल रह सकता है। इस दौरान आप मौसमी बीमारी अथवा किसी पुरानी बीमारी के दोबारा उभरने के कारण शारीरिक एवं मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं। इस दौरान अपनी दिनचर्या एवं खान-पान सही रखें अन्यथा आपको अस्पताल के चक्कर भी लगाने पड़ सकते हैं। इस सप्ताह वाह भी सावधानीपूर्वक चलाएं अन्यथा चोट-चपेट की आशंका भी बनी हुई है। यदि आप परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में लगे हुए हैं तो आपको कठिन परिश्रम करने पर ही मनोकूल परिणाम प्राप्त होंगे। वहीं उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत लोगों की राह में कुछेक अड़चनें आ सकती हैं। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह मिलाजुला साबित होने वाला है क्योंकि किसी बात को लेकर आपके परिजन अथवा लव पार्टनर के साथ गलतफहमी पैदा हो सकती है। जिसे दूर करने के लिए विवाद की बजाय संवाद का सहारा लेना बेहतर रहेगा। 
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर तांबे के लोटे से जल चढ़ चढ़ाएं और रुद्राष्टकं का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed