{"_id":"67712db94ba692f5570ab740","slug":"saptahik-kumbh-rashifal-30-dec-2024-to-05-january-2025-weekly-aquarius-horoscope-in-hindi-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aquarius Weekly Horoscope (30 dec 2024 to 05 january): जानें कैसा रहेगा कुंभ राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Aquarius Weekly Horoscope (30 dec 2024 to 05 january): जानें कैसा रहेगा कुंभ राशि के लिए यह सप्ताह
Mon, 30 Dec 2024 10:39 AM IST
मेघा कुमारी
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा कुमारी
Updated Mon, 30 Dec 2024 10:39 AM IST
सार
Saptaaik Kumbh Rashifal: कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। इस सप्ताह आपको कागज संबंधी कार्य तथा धन का लेनदेन बेहद सावधानी के साथ करने की आवश्यकता रहेगी।
विज्ञापन
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कुंभ राशि
विज्ञापन
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। इस सप्ताह आपको कागज संबंधी कार्य तथा धन का लेनदेन बेहद सावधानी के साथ करने की आवश्यकता रहेगी। कुंभ राशि के जातकों को इस सप्ताह किसी भी काम में शार्टकट लेने अथवा उसे किसी दूसरे के भरोसे छोड़ने से बचना चाहिए।
सप्ताह के पूर्वार्ध में नौकरीपेशा लोगों का अपने उच्च अधिकारियों के साथ किसी बात को लेकर टकराव हो सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी सहकर्मी अथवा वरिष्ठ अधिकारी के साथ हुई तकरार आपके तनाव का बड़ा कारण बनेगी। जिसका असर न सिर्फ आपके कार्य पर बल्कि निजी जीवन में भी देखने को मिलेगा। कुंभ राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने कार्यक्षेत्र की परेशानियों को घर लेकर जाने और घर की समस्याओं को कार्यक्षेत्र में ले जाने से बचना चाहिए अन्यथा आप दोनों ही जगह सुख और सफलता से वंचित रह सकते हैं।
विज्ञापन
कुंभ राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने धन एवं समय दोनों का प्रबंधन करके चलने की आवश्यकता रहेगी अन्यथा सप्ताह के अंत तक आर्थिक एवं मानसिक परेशानी झेलनी पड़ सकती है। इस सप्ताह छोटे भाई अथवा बहन से जुड़ी कोई चिंता आपको सता सकती है। प्रेम संबंध में आई दरार को दूर करने के लिए किसी तीसरे व्यक्ति को मध्यस्थ बनाने की बजाय खुद संवाद करें।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में श्री सुंदरकांड का पाठ करें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।