{"_id":"6510087ca76082731c0ace2c","slug":"saptahik-kumbh-rashifal-25-sept-01-oct-weekly-aquarius-horoscope-in-hindi-2023-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aquarius Weekly Horoscope (25 Sept- 01 Oct): जानें कैसा रहेगा कुंभ राशि के लिए यह सप्ताह?","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Aquarius Weekly Horoscope (25 Sept- 01 Oct): जानें कैसा रहेगा कुंभ राशि के लिए यह सप्ताह?
Sun, 24 Sep 2023 04:28 PM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 24 Sep 2023 04:28 PM IST
सार
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। इस सप्ताह आपके काम कभी बनते तो कभी बिगड़ते नजर आएंगे। सप्ताह की शुरुआत में परिवार के सदस्यों के साथ जमीन-जायदाद को लेकर अनबन हो सकती है।
विज्ञापन
Aquarius Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कुंभ
विज्ञापन
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। इस सप्ताह आपके काम कभी बनते तो कभी बिगड़ते नजर आएंगे। सप्ताह की शुरुआत में परिवार के सदस्यों के साथ जमीन-जायदाद को लेकर अनबन हो सकती है। यह समय संबंधों और सेहत दोनों की दृष्टि से अच्छा नहीं कहा जा सकता है। इस दौरान जहां आपको स्वजनों से उम्मीद से कम सहयोग और समर्थन मिल पाएगा तो वहीं खराब सेहत आपकी चिंता का बड़ा कारण बनेगी। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हुए हैं तो आपको इस सप्ताह किसी भी योजना में बगैर सोचे-समझे या फिर कहें किसी के बहकावे में आकर धन निवेश नहीं करना चाहिए। यदि आप इस बात की अनदेखी करते हैं तो आपको भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है। यदि आप पार्टनरशिप में व्यवसाय करते हैं तो अपने साझेदार पर आंख मूंदकर भरोसा करने की बड़ी भूल न करें। नौकरीपेशा लोगों के लिए सप्ताह के उत्तरार्ध का समय थोड़ा मुश्किलों को लिए रह सकता है। इस दौरान कार्यक्षेत्र में कामकाज की अधिकता रहेगी और आपको उसे पूरा करने के लिए अतिरिक्त परिश्रम और समय देना पड़ेगा। काजकाज की व्यवस्तता के चलते आप अपनी लव लाइफ या फिर मैरिड लाइफ में कम ध्यान दे पाएंगे। हालांकि अपने रिश्ते को मजबूत और उसमें मधुरता के लिए अपने पार्टनर के लिए समय जरूर निकालना चाहिए। साथ ही साथ अपनी सेहत के लिए भी जरूर समय निकालें।
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की साधना तथा उनकी चालीसा का पाठ करें।