फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Kumbh Rashifal 24-30 April weekly Aquarius Horoscope in Hindi

Aquarius Weekly Horoscope (24-30 April): जानें कैसा रहेगा कुंभ राशि के लिए यह सप्ताह?

Sun, 23 Apr 2023 02:39 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 23 Apr 2023 02:39 PM IST
सार

कुंभ राशि के लोगों को इस सप्ताह पास के फायदे में दूर का नुकसान करने से बचना चाहिए। किसी भी बड़े निर्णय को जल्दबाजी या भावनाओं में बहकर लेने से बचें अन्यथा आपको नुकसान झेलना पड़ सकता है।

विज्ञापन
Saptahik Kumbh Rashifal 24-30 April weekly Aquarius Horoscope in Hindi
Aquarius Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुंभ

विज्ञापन

कुंभ राशि के लोगों को इस सप्ताह पास के फायदे में दूर का नुकसान करने से बचना चाहिए। किसी भी बड़े निर्णय को जल्दबाजी या भावनाओं में बहकर लेने से बचें अन्यथा आपको नुकसान झेलना पड़ सकता है। बीते कुछ समय से आपके जीवन में जो समस्याएं बनी हुईं थीं, उनमें कमी होने के आसार अभी नहीं दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में आपको अपने करियर या कारोबार आदि को लेकर बहुत सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाने की जरूरत रहेगी। इस दौरान आपको अपने कार्यक्षेत्र में अपने सीनियर और जूनियर दोनों को मिलाकर काम करने की जरूरत रहेगी। भूमि-भवन से जुड़े विवाद को यदि संभव हो तो आपसी बातचीत से सुलझा लें अन्यथा कोर्ट-कचहरी में जाने पर उसके निर्णय के लिए आपको लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी के साथ लूज टॉक करने से बचें अन्यथा आपको दूसरे पक्ष की तरफ से अपमानित होना पड़ सकता है। प्रेम संबंध में लव पार्टनर की भावनाओं की अनदेखी करने से बचें। सुखी वैवाहिक जीवन के लिए अपने व्यस्ततम समय में से कुछ समय जीवनसाथी के लिए जरूर निकालें। 

उपाय: प्रतिदिन तन-मन से शुद्ध होकर हनुमत उपासना करें। शनिवार को सतनजा दान करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed