फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Kumbh Rashifal 23-29 Oct Oct weekly Aquarius Horoscope in Hindi

Aquarius Weekly Horoscope (23-29 Oct): जानें कैसा रहेगा कुंभ राशि के लिए यह सप्ताह?

Sun, 22 Oct 2023 03:17 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 22 Oct 2023 03:17 PM IST
सार

कुंभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह थोड़ा-उतार चढ़ाव लिए रहने वाला है। इस सप्ताह आप जिसकी मदद करेंगे वहीं आपको चोट पहंचाता हुआ नजर आएगा। ऐसे में कोई भी निर्णय या काम बहुत सोच समझकर करें।

विज्ञापन
Saptahik Kumbh Rashifal 23-29 Oct Oct weekly Aquarius Horoscope in Hindi
Aquarius Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुंभ 

विज्ञापन

कुंभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह थोड़ा-उतार चढ़ाव लिए रहने वाला है। इस सप्ताह आप जिसकी मदद करेंगे वहीं आपको चोट पहंचाता हुआ नजर आएगा। ऐसे में कोई भी निर्णय या काम बहुत सोच समझकर करें। इस बात का पूरा ध्यान रखें कि हवन करते समय आपके हाथ न जल जाएं। नौकरीपेशा लोगों को कामकाज के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा थकान भरी लेकिन नए संपर्क को बढ़ाने और काम में सफलता दिलाने वाली साबित होगी।


सप्ताह के मध्य में अचानक से कुछ एक बड़े खर्च आ सकते हैं जिसके चलते आपका बजट थोड़ा गड़बड़ा सकता है। दूसरों से धन लेने की भी नौबत आ सकती है। सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध थोड़ा राहत भरा रह सकता है। इस दौरान आप अपने समय का सदुपयोग करते ही सही दिशा में कार्य करेंगे। नतीजतन आपको मनचाहे परिणाम और लाभ की प्राप्ति होगी। बाजार में फंसा धन अप्रत्याशित रूप से निकल आएगा। नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। लव पार्टनर आपके कठिन समय में मददगार साबित होगा। परिवार में हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर मिलेंगे। 
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं और शिव का चालीसा पढ़ें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed