फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Kumbh Rashifal 17-23 July weekly Aquarius Horoscope in Hindi

Aquarius Weekly Horoscope (17-23 July): जानें कैसा रहेगा कुंभ राशि के लिए यह सप्ताह?

Sun, 16 Jul 2023 01:33 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 16 Jul 2023 01:33 PM IST
सार

कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह कुछ राहत भरा रह सकता है। इस सप्ताह आपकी कई बड़ी समस्याओं का समाधान निकलता हुआ नजर आएगा।

विज्ञापन
Saptahik Kumbh Rashifal 17-23 July weekly Aquarius Horoscope in Hindi
Aquarius Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुंभ राशि

विज्ञापन

कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह कुछ राहत भरा रह सकता है। इस सप्ताह आपकी कई बड़ी समस्याओं का समाधान निकलता हुआ नजर आएगा। कार्यक्षेत्र में आपके सीनियर आप पर पूरी तरह से मेहरबान रहेंगे। जिनकी मदद से आप अपने टारगेट को तय समय पर पूरा करने में कामयाब होंगे। कुंभ राशि के जो जातक लंबे समय से बीमार चल रहे थे, इस सप्ताह उन्हें स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होगा। सप्ताह की शुरुआत में रोजी-रोजगार के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा सुखद एवं मनचाहा फल देने वाली रहेगी।

इस सप्ताह आपको किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त हो सकता है। घरेलू महिलाओं का अधिकांश समय पूजा-पाठ आदि में बीतेगा। समाज सेवा से जुड़े लोगों को उनकी सेवाओं के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया जा सकता है। रिश्ते-नातों के लिहाज से यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है।
विज्ञापन


इस सप्ताह आपके शुभचिंतक आप पर मेहरबान रहेंगे। आपको किसी मित्र विशेष की मदद से कोई बड़ा लाभ प्राप्त हो सकता है। माता-पिता का विशेष सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। लव पार्टनर के साथ बेहतर तालमेल देखने को मिलेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। जीवन में मनचाही प्रगति की कामना को पूरा करने में आपका जीवनसाथी काफी मददगार साबित होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन हनुमत उपासना और श्री सुंदरकांड का पाठ करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed