फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Kumbh Rashifal 16-22 Jan weekly Aquarius Horoscope in Hindi

Aquarius Weekly Horoscope (16-22 Jan): जानें कैसा रहेगा कुंभ राशि के लिए यह सप्ताह?

Sun, 15 Jan 2023 12:31 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 15 Jan 2023 12:31 AM IST
सार

बीते सप्ताह के मुकाबले कुंभ राशि के लिए यह हफ्ता अधिक शुभता और सौभाग्य लिए रहने वाला है। इस सप्ताह आपके जीवन में लंबे समय से बनी हुई कोई बड़ी मुश्किल का हल निकल सकता है।

विज्ञापन
Saptahik Kumbh Rashifal 16-22 Jan weekly Aquarius Horoscope in Hindi
Aquarius Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुंभ 

विज्ञापन

बीते सप्ताह के मुकाबले कुंभ राशि के लिए यह हफ्ता अधिक शुभता और सौभाग्य लिए रहने वाला है। इस सप्ताह आपके जीवन में लंबे समय से बनी हुई कोई बड़ी मुश्किल का हल निकल सकता है। करियर-कारोबार को लेकर आपके द्वारा लिए जाने वाले निर्णय सही साबित होंगे और आपको उनसे खासा लाभ होगा। इस सप्ताह आपके मान-सम्मान में भी खासी बढ़ोत्तरी होगी। घर हो या फिर समाज, आपकी बात को लोग गंभीरता से सुनेंगे। यदि कोर्ट-कचहरी में कोई मामला चल रहा है तो उसमें फैसला आपके हक में आ सकता है। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति होगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में सत्ता-सरकार से जुड़े किसी प्रभावी व्यक्ति से मुलाकात होगी।  भविष्य में किसी लाभदायक योजना से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। यह सप्ताह विद्यार्थी वर्ग के लिए भी शुभ साबित होगा। उच्च शिक्षा की प्राप्ति में आ रही बाधाएं दूर होंगी। सिंगल लोगों के जीवन में किसी का प्रवेस हो सकता है, वहीं पहले से चले आ रहे प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। जीवनसाथी के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के कई अवसर प्राप्त होंगे। सेहत सामान्य रहेगी। 
उपाय: प्रतिदिन हनुमत उपासना और श्री सुंदरकांड का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed