फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Kumbh Rashifal 01 To 07 July 2024 weekly Aquarius Horoscope in Hindi

Aquarius Weekly Horoscope ( 01 To 07 July 2024): जानें कैसा रहेगा कुंभ राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 30 Jun 2024 09:52 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sun, 30 Jun 2024 09:52 AM IST
सार

Saptahik Kumbh Rashifal: इस सप्ताह आपके किसी बहुमूल्य सामान के खो जाने अथवा किसी आर्थिक नुकसान की आशंका बनी रहेगी। ऐसे में अपनी चीजों का खूब ख्याल रखें और भूलकर भी जोखिम भरी योजना में निवेश न करें।

विज्ञापन
Saptahik Kumbh Rashifal 01 To 07 July 2024 weekly Aquarius Horoscope in Hindi
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

विस्तार

कुंभ 

विज्ञापन

कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होगा। इस सप्ताह मौसमी बीमारी अथवा कामकाज की अधिकता के चलते आपके भीतर शारीरिक एवं मानसिक थकान बनी रहेगी। किसी भी कार्य को करने में आलस्य का अनुभव होगा। आप चाहकर भी अपने दायित्यों का अच्छी तरह से निर्वहन न कर पाएंगे। सप्ताह की शुरुआत में किसी निजी समस्या को लेकर मन परेशान रहेगा। हालांकि आपके जीवन में आई यह दिक्कत अस्थायी रहेगी और आप अपने बुद्धि और विवेक के जरिए उसका समाधान खोजने में अंतत: कामयाब हो जाएंगे। वित्तीय दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य फलदायक है। इस सप्ताह आपके किसी बहुमूल्य सामान के खो जाने अथवा किसी आर्थिक नुकसान की आशंका बनी रहेगी। ऐसे में अपनी चीजों का खूब ख्याल रखें और भूलकर भी जोखिम भरी योजना में निवेश न करें।


सप्ताह के मध्य में अचानक से कुछ बड़े खर्चे आ जाने के कारण आपका बना बनाया बजट गड़बड़ा सकता है। व्यवसाय में भी आय के मुकाबले व्यय की अधिकता आपकी चिंता का कारण बनेगी। नौकरीपेशा लोगों को सप्ताह के उत्तरार्ध में अपने सीनियर और जूनियर को मिलाजुलाकर चलना उचित रहेगा। साथ ही साथ नियम एवं कानून का पूरी तरह से पाल करें अन्यथा आर्थिक नुकसान के साथ अपमान भी झेलना पड़ सकता है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह  सप्ताह थोड़ा प्रतिकूल रह सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ आपका किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। किसी तीसरे व्यक्ति की इंट्री से आपकी लव लाइफ में दिक्कतें आ सकती हैं।   
विज्ञापन


उपाय: हनुमान जी को मीठा पान चढ़ाकर चालीसा का सात बार पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed