Cancer Weekly Horoscope (8 To 14 July ): जानें कैसा रहेगा कर्क राशि के लिए यह सप्ताह
Saptahik kark Rashifal: कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह किस्मत कदम-कदम पर साथ मिलता हुआ नजर आएगा। आप जिस भी दिशा में प्रयास करेंगे, उसमें आपको मनचाही सफलता मिलती हुई नजर आएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह किस्मत कदम-कदम पर साथ मिलता हुआ नजर आएगा। आप जिस भी दिशा में प्रयास करेंगे, उसमें आपको मनचाही सफलता मिलती हुई नजर आएगी। खास बात यह कि ऐसा करते समय आपके इष्ट मित्र और शुभचिंतक तन-मन-धन से आपके लिए खड़े नजर आएंगे। यदि आप लंबे समय से किसी कार्य अथवा कारोबार की शुरुआत करने की योजना बना रहे थे तो उसकी शुरुआत इस हफ्ते संभव है। इस सप्ताह आपके धन-धान्य में वृद्धि होगी। आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। सप्ताह के मध्य में सुख-सुविधा से जुड़े साधन की प्राप्ति संभव है। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति के योग बनेंगे। इस दौरान रोजी-रोजगार के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा संभव है। यात्रा सुखद एवं नये संबंधों का विस्तार करने वाली साबित होगी। यदि पैतृक संपत्ति को लेकर कोई विवाद चल रहा है तो किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद से वह दूर हो जाएगा।
सप्ताह के उत्तरार्ध में संतान से जुड़ी कोई बड़ी चिंता दूर होने पर आप राहत की सांस लेंगे। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए शुभ साबित होगा। यदि किसी बात को लेकर आपकी स्वजनों अथवा अपने लव पार्टनर के साथ संबंध बिगड़ गए तो इस सप्ताह सारी गलतफहमियां दूर हो जाएंगी और एक बार फिर आप हंसी-खुशी एक साथ समय बिताते नजर आएंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर जल और बेलपत्र चढ़ाकर शिव चालीसा का पाठ करें।