फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik kark Rashifal 7 to 13 October 2024 Cancer Horoscope of this week

Cancer Weekly Horoscope (7 to 13 October): जानें कैसा रहेगा कर्क राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 06 Oct 2024 06:11 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Sun, 06 Oct 2024 06:11 PM IST
सार

Saptahik kark Rashifal: कर्क राशि वालों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। बीते हफ्ते के मुकाबले यह सप्ताह थोड़ा बेहतर रहेगा लेकिन बावजूद इसके आपको अपने कामकाज के तरीके और लोगों के साथ बात-व्यवहार में बदलाव की बहुत ज्यादा आवश्यकता रहेगी। 

विज्ञापन
Saptahik kark Rashifal 7 to 13 October 2024 Cancer Horoscope of this week
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

विस्तार

कर्क 

विज्ञापन

कर्क राशि वालों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। बीते हफ्ते के मुकाबले यह सप्ताह थोड़ा बेहतर रहेगा लेकिन बावजूद इसके आपको अपने कामकाज के तरीके और लोगों के साथ बात-व्यवहार में बदलाव की बहुत ज्यादा आवश्यकता रहेगी। इस सप्ताह किसी भी कार्य को कल पर टालने अथवा किसी दूसरे के भरोसे छोड़ने की गलती न करें। सप्ताह के प्रारंभ में सोचे हुए कार्यों को पूरा करते समय थोड़ी बहुत बाधाएं आ सकती हैं लेकिन सप्ताह के उत्तरार्ध तक आप अपने बुद्धि-विवेक और इष्ट मित्रों के सहयोग से उसे पूरा करने में अंतत: कामयाब हो जाएंगे।

यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो इस सप्ताह आपके कार्यक्षेत्र में बदलाव की आशंका बनी रहेगी। आपके सिर पर किसी कार्य का अतिरिक्त भार भी आ सकता है। छात्रों का मन इस सप्ताह पढ़ाई-लिखाई से उचट सकता है। घरेलू महिलाओं का मन इस सप्ताह धार्मिक-आध्यात्मिक कार्यों में खूब रमेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी तीर्थ स्थान की यात्रा भी संभव है। इस दौरान आपकी किसी पुराने मित्र या प्रिय व्यक्ति से मुलाकात संभव है। यदि आप किसी के साथ मिलकर किसी नये कार्य अथवा व्यवसाय करने की सोच रहे हैं तो आपको बहुत सोच-समझकर ही कदम आगे बढ़ाना चाहिए। प्रेम संबंध को बेहतर बनाए रखने के लिए लव पार्टनर पर भावनात्मक दबाव न बनाएं। 

विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन राम दरबार की पूजा तथा श्री सुंदरकांड का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed