{"_id":"677a21fd41d9a4b53a0f2bde","slug":"saptahik-kark-rashifal-6-to-12-january-2025-cancer-horoscope-of-this-weeky-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cancer Weekly Horoscope (6 to 12 january): जानें कैसा रहेगा कर्क राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Cancer Weekly Horoscope (6 to 12 january): जानें कैसा रहेगा कर्क राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 05 Jan 2025 11:47 AM IST
मेघा कुमारी
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा कुमारी
Updated Sun, 05 Jan 2025 11:47 AM IST
सार
Saptahik kark Rashifal: कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी सेहत और संबंध को बेहतर बनाए रखने का भरसक प्रयास करना चाहिए।
विज्ञापन
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कर्क
विज्ञापन
कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी सेहत और संबंध को बेहतर बनाए रखने का भरसक प्रयास करना चाहिए। सप्ताह की शुरुआत में आप मौसमी अथवा किसी पुरानी बीमारी उभरने के चलते शारीरिक एवं मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं। इस दौरान किसी भी शारीरिक समस्या को इग्नोर न करें अन्यथा आपको अस्पताल के चक्कर तक लगाने पड़ सकते हैं। सप्ताह के पूर्वार्ध में नौकरीपेशा लोगों पर कामकाज का अत्यधिक दबाव बना रहेगा। जिसे पूरा करने के लिए उन्हें अधिक परिश्रम और प्रयास करना पड़ेगा।
सप्ताह के पूर्वार्ध में कार्य की अधिकता के चलते आपको मानसिक तनाव बना रह सकता है। इस दौरान न सिर्फ कार्यक्षेत्र से जुड़ी बल्कि घरेलू समस्याएं भी आपकी चिंता का कारण बनेंगी। वित्तीय दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य फलप्रद है। आय में निरंतरता तो बनी रहेगी लेकिन खर्च की उससे कहीं ज्यादा अधिकता रहेगी। व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस सप्ताह जोखिम भरे निवेश से बचने की आवश्यकता रहेगी। धन का लेनदेन करते समय विशेष सावधानी बरतें और किसी को पैसा उधार देने से बचें। प्रेम संबंध में दिखावा न करें अन्यथा आपको शर्मिंदगी उठानी पड़ सकती है। घर-परिवार में प्रेम और शांति को बनाए रखने के लिए आपको कुछेक चीजों से समझौता करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर जल चढ़ाकर शिवमहिम्न स्तोत्र का पाठ करें।