फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik kark Rashifal 30 May To 05 June 2022 weekly Cancer Horoscope in Hindi

Cancer Weekly Horoscope (30 May To 05 June 2022) : जानें कैसा रहेगा कर्क राशि के लिए यह सप्ताह?

Mon, 30 May 2022 12:28 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 30 May 2022 12:28 AM IST
सार

इस सप्ताह आपको अपने करिअर और कारोबार को आगे बढ़ाने के तमाम अवसर प्राप्त होंगे। जो लोग लंबे समय से रोजी-रोजगार के लिए भटक रहे थे, उन्हें इस सप्ताह के अंत तक मनचाहा अवसर प्राप्त हो सकता है।

विज्ञापन
Saptahik kark Rashifal 30 May To 05 June 2022 weekly Cancer Horoscope in Hindi
Cancer Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कर्क 

विज्ञापन

कर्क राशि के जातकों के लिए यदि सेहत का पक्ष छोड़ दिया जाए तो कुल मिलाकर यह सप्ताह सुख, समृद्धि और सफलता लिए है। इस सप्ताह आपको अपने करिअर और कारोबार को आगे बढ़ाने के तमाम अवसर प्राप्त होंगे। जो लोग लंबे समय से रोजी-रोजगार के लिए भटक रहे थे, उन्हें इस सप्ताह के अंत तक मनचाहा अवसर प्राप्त हो सकता है। यदि आप अपने कारोबार में विस्तार करने की सोच रहे थे तो आपकी यह योजना फलीभूत होती नजर आएगी। किसी मित्र या प्रभावी व्यक्ति की मदद से सत्ता-सरकार से संबंधित योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे। यह सप्ताह मार्केटिंग और कमीशन पर काम करने वालों के लिए शुभ साबित होगा। इन सभी अनुकूल परिस्थितियों के बीच आपको अपनी सेहत को लेकर बेहद सतर्क रहना होगा, अन्यथा यह आपके रंग में भंग डालने का काम कर सकती है। विशेष रूप से बदलते मौसम में आपको बेहद सतर्क रहना है। प्रेम संबंध में मजबूती आएगी। लव पार्टनर की तरफ से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ सुखद पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। 
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव को जल एवं बेलपत्र चढ़ाएं और रुद्राक्ष की माजा से 'ॐ नम: शिवाय' मंत्र का अधिक से अधिक जप करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed