फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik kark Rashifal 30 Jan-05 Feb weekly Cancer Horoscope in Hindi

Cancer Weekly Horoscope (30 Jan-05 Feb) : जानें कैसा रहेगा कर्क राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 29 Jan 2023 12:44 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 29 Jan 2023 12:44 PM IST
सार

कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह सौभाग्य का साथ अपेक्षा के अनुरूप कम ही मिल पाएगा वहीं निजी जीवन में आने वाली कुछ एक अड़चनें आपकी मानसिक चिंता का बड़ा कारण बनेगी।

विज्ञापन
Saptahik kark Rashifal 30 Jan-05 Feb weekly Cancer Horoscope in Hindi
Cancer Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कर्क 

विज्ञापन

कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह सौभाग्य का साथ अपेक्षा के अनुरूप कम ही मिल पाएगा वहीं निजी जीवन में आने वाली कुछ एक अड़चनें आपकी मानसिक चिंता का बड़ा कारण बनेगी। सप्ताह की शुरुआत में घर-परिवार के किसी बजुर्ग सदस्य की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा। इस दौरान घर की मरम्मत आदि कार्यों में आपकी जेब से अधिक खर्च हो सकता है, जिससे आपका बजट गड़बड़ा सकता है। हालांकि बड़े खर्चों के बीच आय के अतिरिक्त स्रोत भी बनेंगे। छोटी-मोटी तकलीफों को इग्नोर कर दें तो आपकी सेहत इस सप्ताह सामान्य रहेगी। यदि आप किसी बड़े पद या फिर अहम जिम्मेदारी को पाने के लिए प्रयासरत हैं तो आपको इसके लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। सप्ताह के अंत में अचानक से लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा सुखद एवं नए संपर्कों को बढ़ाने वाली रहेगी। खट्टी-मीठी तकरार के साथ प्रेम संबंध सामान्य बने रहेंगे। जीवन के उतार-चढ़ाव भरे समय में आपका जीवनसाथी संबंध बनेगा। 

उपाय- प्रतिदिन शिवलिंग पर दूध एवं गंगाजल चढ़ाकार शिवमहिम्नस्तोत्र का पाठ करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed