फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik kark Rashifal 28 Aug -03 Sept weekly Cancer Horoscope in Hindi

Cancer Weekly Horoscope (28 Aug -03 Sept) : जानें कैसा रहेगा कर्क राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 27 Aug 2023 03:22 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 27 Aug 2023 03:22 PM IST
सार

कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने किसी भी कार्य में लापरवाही बरतने से बचना चाहिए, अन्यथा आपके बने-बनाए काम बिगड़ सकते हैं। 

विज्ञापन
Saptahik kark Rashifal 28 Aug -03 Sept weekly Cancer Horoscope in Hindi
Cancer Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कर्क

विज्ञापन

कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने किसी भी कार्य में लापरवाही बरतने से बचना चाहिए, अन्यथा आपके बने-बनाए काम बिगड़ सकते हैं। इस सप्ताह आपका आलस्य और अभिमान आपको बड़ी चोट पहुंचा सकता है, इसलिए आपको इन दोनों ही चीजों से बचने की जरूरत रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह अपने टारगेट को पूरा करने के लिए कार्यक्षेत्र में अधिक परिश्रम करने की जरूरत रहेगी। साथ ही साथ आपको अपने विरोधियों से भी सावधान रहने की जरूरत रहेगी क्योंकि आपके काम बिगाड़ने के लिए षडयंत्र रच सकते हैं। कर्क राशि के जातक इस सप्ताह अपना काम किसी के भरोसे छोड़ने की गलती बिल्कुल न करें, अन्यथा उन्हें धोखा हो सकता है। यदि आप पार्टनरशिप में कारोबार करते हैं तो धन का लेनदेन और कागजी काम करते समय खूब सावधानी रखें। सप्ताह के उत्तरार्ध का समय व्यवसाय के लिए थोड़ा चुनौती लिए रह सकता है। इस दौरान कार्यों की धीमी गति आपको परेशान करेगी। कारोबार के सिलसिले में की जाने वाली यात्रा थकान भरी और उम्मीद से कम लाभ देने वाली रहेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में ही परिवार के किसी सदस्य या फिर लव पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर गलतफहमी हो सकती है, जिसे दूर करने में आपका कोई शुभचिंतक मददगार साबित होगा। जीवनसाथी की सेहत आपकी चिंता का विषय बन सकती है। 

उपाय: मंगलवार के दिन हनुमान जी को सिंदूर का चोला चढ़ाएं और प्रतिदिन हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed