फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik kark Rashifal 22 to 28 July 2024 Cancer Horoscope in Hindi

Cancer Weekly Horoscope (22 to 28 July ): जानें कैसा रहेगा कर्क राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 21 Jul 2024 03:58 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sun, 21 Jul 2024 03:58 PM IST
सार

Cancer Weekly Horoscope :  यदि आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ तालमेल बनाए रखते हैं तो आप बड़ी से बड़ी समस्या का समाधान खोजने में कामयाब हो जाएंगे अन्यथा नाहक ही परेशानी उठानी पड़ेगी। 

विज्ञापन
Saptahik kark Rashifal 22 to 28 July 2024 Cancer Horoscope in Hindi
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

विस्तार

कर्क राशि

विज्ञापन

कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। इस सप्ताह आपका स्वजनों का साथ और सहयोग समय से न मिल पाने के कारण मन दु:खी रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में आपके सिर पर कोई बड़ी पारिवारिक जिम्मेदारी आ सकती है, जिसे निभाने के लिए आपको अपनी इच्छाओं को मारते हुए अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास करने होंगे। इस सप्ताह आपको कार्यक्षेत्र में खुद को साबित करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। सप्ताह के मध्य में मौसमी बीमारी से सतर्क रहें और खान-पान का ख्याल रखें अन्यथा पेट संबंधी परेशानियों को झेलना पड़ सकता है। सेहत संबंधी किसी भी दिक्कत को इग्नोर न करें अन्यथा शारीरिक एवं मानसिक कष्ट दोनों ही झेलना पड़ेगा। निजी एवं प्रेम संबंधों में कोई गलतफहमी न पैदा होने पाए इसके लिए अपने विचारों और भावनाओं को प्रकट करने में बिल्कुल न संकोच करें।


इस सप्ताह किसी के साथ बात करते समय इस चीज का पूरा ख्याल रखें कि आप कहते क्या हैं और दूसरे व्यक्ति तक पहुंचता क्या है। विशेष रूप से सप्ताह के उत्तरार्ध में इस चीज को लेकर खूब सतर्क रहें और अपने सीनियर के साथ संवाद बनाए रखें। यदि आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ तालमेल बनाए रखते हैं तो आप बड़ी से बड़ी समस्या का समाधान खोजने में कामयाब हो जाएंगे अन्यथा नाहक ही परेशानी उठानी पड़ेगी। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ पींग बढ़ाएं और स्वजनों की सलाह को नजरंदाज न करें। 
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन शिवालिंग पर जल चढ़ाकर रुद्राक्ष की माला से ॐ नम: शिवाय मंत्र का एक माला जप जरूर करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed