फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik kark Rashifal 20 To 26 May 2024 Cancer Horoscope in Hindi

Cancer Weekly Horoscope (20 To 26 May): जानें कैसा रहेगा कर्क राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 19 May 2024 05:27 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Sun, 19 May 2024 05:27 PM IST
सार

Cancer Weekly Horoscope: कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। यदि आप लंबे समय से भूमि-भवन के क्रय-विक्रय की योजना बना रहे तो आपकी यह मनोकामना इस सप्ताह पूरी हो सकती है। 

विज्ञापन
Saptahik kark Rashifal 20 To 26 May 2024 Cancer Horoscope in Hindi
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

विस्तार

कर्क 

विज्ञापन

कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। यदि आप लंबे समय से भूमि-भवन के क्रय-विक्रय की योजना बना रहे तो आपकी यह मनोकामना इस सप्ताह पूरी हो सकती है। जमीन-जायदाद से जुड़े विवाद सुलह-समझौते से दूर हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को करियर-कारोबार में विशेष उपलब्धि के योग बनेंगे। यदि आप लंबे समय से किसी पद या  स्थानांतरण के लिए इंतजार कर रहे थे आपकी यह मनोकामना भी इस सप्ताह पूरी हो सकती है। 

व्यवसाय की दृष्टि से समय आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल है। सप्ताह के मध्य में कारोबार के सिलसिले में कई गई यात्रा बड़े लाभ और व्यवसाय में वृद्धि का कारण बनेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध तक आपको अपने व्यवसाय में वृद्धि एवं लाभ से संतोष का अनुभव होगा। इस सप्ताह कर्क राशि पर उनके माता-पिता एवं अभिभावकों की विशेष कृपा बरस सकती है। 
विज्ञापन


परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से आपका कोई बड़ा सपना पूरा हो सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको किसी धार्मिक-सामाजिक कार्यक्रम में सहभागिता करने का अवसर प्राप्त होगा। यह समय परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों के लिए अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। उन्हें किसी शुभ समाचार की प्राप्ति संभव है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह उत्तम फल लिए हुए है। परिवार के सदस्यों के साथ संबंध मजबूत होंगे। जीवनसाथी के साथ प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। प्रेमी या प्रेमिका के साथ बेहतर तालमेल दिखेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की विधि-विधान से पूजा एवं उनकी चालीसा का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed