{"_id":"67d557cfdc93183c680bb079","slug":"saptahik-kark-rashifal-17-to-23-march-2025-cancer-horoscope-2025-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cancer Weekly Horoscope (17 to 23 March): जानें कैसा रहेगा कर्क राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Cancer Weekly Horoscope (17 to 23 March): जानें कैसा रहेगा कर्क राशि के लिए यह सप्ताह
Mon, 17 Mar 2025 04:04 PM IST
श्वेता सिंह
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Mon, 17 Mar 2025 04:04 PM IST
सार
Saptahik Kark Rashifal: किसी भी शारीरिक कष्ट को इग्नोर न करें और समय पर इलाज कराएं अन्यथा लापरवाही बरतने पर शारीरिक, मानसिक और आर्थिक तीनों कष्ट झेलने पड़ सकते हैं।
विज्ञापन
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कर्क
विज्ञापन
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य फलदायी रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में आप कार्य विशेष को लेकर किए जा रहे प्रयासों का अनुकूल फल न प्राप्त होने पर थोड़े हताश रह सकते हैं। इस दौरान व्यावसायिक बाधाएं तो आएंगी लेकिन आप अपने इष्टमित्रों और सहयोगियों की मदद से उसे बहुत हद तक दूर करने में भी कामयाब हो जाएंगे। हालांकि मार्केट में अपनी साख को बनाए रखने के लिए अपने प्रतिद्वंदियों से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है। कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह व्यापार से जुड़ा कोई भी अनुबंध बहुत सोच-विचार कर करने की आवश्यकता रहेगी।
Chaitra Navratri 2025: इस बार कितने दिन की होगी चैत्र नवरात्रि, जानिए किस पर पर सवार होकर आएंगी माता रानी
विज्ञापन
इस पूरे सप्ताह आपको अपनी दिनचर्या और खानपान सही रखने की आवश्यकता रहेगी, अन्यथा आपको पेट संबंधी दिक्कते हो सकती हैं। किसी भी शारीरिक कष्ट को इग्नोर न करें और समय पर इलाज कराएं अन्यथा लापरवाही बरतने पर शारीरिक, मानसिक और आर्थिक तीनों कष्ट झेलने पड़ सकते हैं। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को आलस्य से बचने की आवश्यकता है। इस सप्ताह परिवार के मुखिया अथवा पिता के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। प्रेम प्रसंग एवं दांपत्य जीवन में यदा-कदा तनाव तो कभी आपसी लगाव की स्थिति रहेगी।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन देवों के देव महादेव की विधि-विधान से पूजा एवं शिव चालीसा का पाठ करें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।