{"_id":"64b39b749f533f57770a0635","slug":"saptahik-kark-rashifal-17-23-july-weekly-cancer-horoscope-in-hindi-2023-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cancer Weekly Horoscope (17-23 July) : जानें कैसा रहेगा कर्क राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Cancer Weekly Horoscope (17-23 July) : जानें कैसा रहेगा कर्क राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 16 Jul 2023 01:32 PM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 16 Jul 2023 01:32 PM IST
सार
यदि आप बिजनेस से जुड़ी कोई बड़ी डील करने की सोच रहे हैं तो उससे होने वाले नफा-नुकसान के साथ उससे जुड़ी तमाम तरह की चुनौतियों पर भी विचार कर लें।
विज्ञापन
Cancer Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्क राशि
विज्ञापन
कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने काम बेहद सावधानी और समझदारी के साथ करने की आवश्यकता रहेगी। यदि आप बिजनेस से जुड़ी कोई बड़ी डील करने की सोच रहे हैं तो उससे होने वाले नफा-नुकसान के साथ उससे जुड़ी तमाम तरह की चुनौतियों पर भी विचार कर लें। सप्ताह की शुरुआत में आपको कारोबार के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। इस दौरान आपको घर-परिवार से जुड़े किसी विवाद को लेकर बहुत ज्यादा तनाव हो सकता है। किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने और संबंधों को बनाए रखने के लिए आपको अपने वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता बनी रहेगी। इस दौरान आपको अपने से वरिष्ठ व्यक्ति की दी हुई सलाह को नजरंंदाज करने से बचना चाहिए।
व्यवसाय की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए सामान्य रहने वाला है। यदि आप आप कमीशन या कांट्रैक्ट पर काम करते हैं तो आप पर अपने टारगेट को पूरा करने का दबाव बना रह सकता है। कर्क राशि के लोगों को इस सप्ताह पेट से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में उन्हें अपने खान-पान पर बहुत ज्यादा नियंत्रण रखने की आवश्यकता रहेगा। साथ ही साथ उन्हें अपनी दिनचर्या सही रखते हुए किसी भी प्रकार के नशे से दूरी बनाई रखनी होगी, अन्यथा आपको शारीरिक एवं मानसिक दाेनों कष्ट झेलने पड़ सकते हैं। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं। जीवनसाथी की जरूरतों की अनदेखी न करें।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव को तांबे के लोटे से जल दें और सफेद चंदन का तिलक लगाकर शिव चालीसा का पाठ करें।