Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik kark Rashifal 16 to 22 December 2024 Cancer Horoscope of this week

Cancer Weekly Horoscope (16 to 22 December): जानें कैसा रहेगा कर्क राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 15 Dec 2024 05:17 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Sun, 15 Dec 2024 05:17 PM IST
सार

Saptahik kark Rashifal: कर्क राशि के जातक यदि इस सप्ताह अपने कार्य सूझबूझ और योजनाबद्ध तरीके से करते हैं तो उन्हें उम्मीद से कहीं ज्यादा सफलता मिल सकती है।

विज्ञापन
Saptahik kark Rashifal 16 to 22 December 2024 Cancer Horoscope of this week
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

विस्तार

कर्क 

विज्ञापन

कर्क राशि के जातक यदि इस सप्ताह अपने कार्य सूझबूझ और योजनाबद्ध तरीके से करते हैं तो उन्हें उम्मीद से कहीं ज्यादा सफलता मिल सकती है। इस सप्ताह आपको करियर और कारोबार से जुड़े बड़े अवसर हाथ लग सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों पर उनके सीनियर मेहरबान रहते हुए कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकते हैं लेकिन आपको उसे निभाने के लिए अधिक परिश्रम और प्रयास करने की आवश्यकता बनी रहेगी। इस सप्ताह आप अपने कार्य को स्वयं बेहतर तरीके से करने का प्रयास करें अन्यथा दूसरों के भरोसे रहने पर उसमें अपेक्षित सफलता न मिल पाएगी।


सप्ताह के मध्य में आपको अपनी आर्थिक स्थिति सुधरती हुई नजर आएगी क्योंकि आपको इस दौरान कारोबार में मनचाहा लाभ मिलेगा तो वहीं नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। यदि आप बीते कुछ समय से आर्थिक दबाव के चलते कोई निर्णय नहीं ले पा रहे थे तो इस सप्ताह आपकी यह दिक्कत भी दूर हो जाएगी। कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह यदि भूमि-भवन से जुड़े विवादों को सुलह-समझौते से दूर करने का अवसर प्राप्त हो तो उसमें उन्हें चूकना नहीं चाहिए। यदि एक कदम पीछे करने पर दो कदम आगे बढ़ने का अवसर मिले तो आप इसमें बिल्कुल न संकोच करें। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए स्वजनों की भावनाओं की कद्र करें तथा किसी का भूलकर भी उपहास या अपमान न करें। प्रेम प्रसंग में उतावलेपन से बचें। व्यस्त जीवन में से कुछ समय जीवनसाथी के लिए जरूर निकालें। 

विज्ञापन

उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा में रुद्राष्टकं का पाठ करें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed